Kieron Pollard Anant Ambani Function: मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन गुजरात के जामनगर में शुरू हो गए हैं। इस शानदार समारोह के लिए देश-दुनिया के कई सेलिब्रिटीज का जामनगर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। अब पाकिस्तान से भी एक क्रिकेटर रवाना हो गया है। जानकारी के अनुसार, कराची किंग्स के बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड ने समारोह में शामिल होने के लिए अस्थायी रूप से टीम से नाता तोड़ लिया है।
फंक्शन के लिए चार दिन की ली है छुट्टी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वेस्ट इंडीज के स्टार क्रिकेटर ने कराची किंग्स से चार दिन की छुट्टी ली है। उनके जामनगर पहुंचने की उम्मीद है। भारतीय क्रिकेटरों के अलावा, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी अनंत अंबानी की शादी समारोह में शामिल होंगे।
मुंबई इंडियंस से करीबी रिश्ता
बता दें कि पोलार्ड लंबे समय तक इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी रह चुके हैं। उन्हें पिछले साल बल्लेबाजी कोच बनाया गया था। वहीं इस साल उन्हें साउथ अफ्रीका टी-20 लीग में एमआई केपटाउन टीम का कप्तान बनाया गया था। इस तरह एमआई परिवार से उनका करीबी रिश्ता रहा है। पोलार्ड ने 2010 से 2022 तक आईपीएल का हिस्सा रहे। जिसमें उन्होंने 189 मैचों में 3412 रन बनाए थे। इसमें 16 अर्धशतक शामिल रहे। वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 189 मैचों में 69 विकेट चटकाए।
शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं कीरोन पोलार्ड
पोलार्ड के पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2024) में प्रदर्शन की बात की जाए तो उन्होंने अब तक पांच मुकाबले खेले हैं। जिसमें वह शानदार बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं। पोलार्ड 28, 49 और 48 की नाबाद पारी खेल चुके हैं। उन्होंने लाहौर कलंदर्स के खिलाफ भी 58 रन की शानदार पारी खेली थी। हालांकि हालिया मैच में उनका बल्ला नहीं चल सका और वे 13 रन बनाकर आउट हो गए।
3 मार्च को मुल्तान सुल्तांस के खिलाफ होगा मुकाबला
जबकि पाकिस्तान सुपर लीग की बात करें तो कराची किंग्स का अगला मैच 3 मार्च को मुल्तान सुल्तांस के खिलाफ होगा। जिसमें उनके खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है। बता दें कि 2018 में मुकेश अंबानी की बेटी की शादी भव्य समारोह के साथ आयोजित हुई थी। जिसमें करोड़ों रुपये खर्च हुए थे। इस खास कार्यक्रम में अमेरिकी पॉप स्टार बेयोंसे ने भी परफॉर्मेंस दी थी।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: ‘अभी दो आईपीएल सीजन और खेलेंगे धोनी…,’ माही के करीबी दोस्त ने खोला राज!
ये भी पढ़ें: शोएब अख्तर के घर आई खुशखबरी, 48 की उम्र में बने पापा
संबंधित खबरें
LIVE: मैच की शुरुआत में देरी, रोहित-विराट फैंस के लिए बुरी खबर
39 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
8 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
9 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
10 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines