Manav Krishna Selected in India U19 Team: भारतीय अंडर-19 टीम जुलाई में श्रीलंका दौरे पर जाएगी, यहां टीम 3 वनडे और 2 मल्टी-डे (चार दिवसीय) रेड बॉल मैच खेलेगी. इस दौरे के लिए केरल के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज मानव कृष्णा को भारत की अंडर-19 टेस्ट टीम में जगह मिली है. मानव पहली बार टीम इंडिया की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेंगे. उनकी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग स्किल्स को देखते हुए कई क्रिकेट विशेषज्ञ उन्हें भविष्य का अगला संजू सैमसन मान रहे हैं. सैमसन के नक्शेकदम पर चल रहा यह युवा स्टार आने वाले समय में केरल की नई पहचान बन सकता है.
दिल्ली से शुरू हुआ क्रिकेट सफर, केरल में मिली पहचान
मानव कृष्णा ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत दिल्ली से की थी. हालांकि, जब वह 12 साल के थे तो अपने परिवार के साथ केरल शिफ्ट हो गए. इसके बाद केरल की क्रिकेट प्रणाली ने उनके टैलेंट को नई उड़ान दी. शानदार प्रदर्शन के दम पर वह पहले केरल अंडर-16 टीम के कप्तान बने और बाद में अंडर-19 टीम की कमान भी संभाली. मानव ने पिछले अंडर-19 घरेलू सीजन में बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए 592 रन बनाए.
कूच बिहार ट्रॉफी में उन्होंने लगातार दो शतक जड़कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. सौराष्ट्र के खिलाफ 189 रन और फिर हैदराबाद के खिलाफ 144 रन की दमदार पारी उनके करियर की सबसे यादगार पारियों में शामिल हैं. अब उन्हें श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों मल्टी डे मैच के लिए भारतीय अंडर-19 टीम में मौका मिला है, जिसकी शुरुआत 13 जुलाई से होने जा रही है.
भारतीय U19 टीम में चयन पर क्या बोले मानव?
भारतीय अंडर-19 टीम में चयन के बाद मानव कृष्णा ने ANI से बातचीत में अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा, “मैं दाएं हाथ का बल्लेबाज और विकेटकीपर हूं. भारत की अंडर-19 टीम में चुना जाना मेरे लिए बेहद गर्व की बात है. देश के लिए खेलना हमेशा से मेरा सपना रहा है. आने वाली सीरीज को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं और खुद पर पूरा भरोसा भी है. मैंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत दिल्ली से की थी और बाद में केरल आ गया.”
भारत को मिला नया संजू सैमसन?
मानव को केरल से निकलने वाला अगला संजू सैमसन माना जा रहा है. दिलचस्प बात यह है कि संजू सैमसन ने भी अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत दिल्ली से की थी और बाद में केरल क्रिकेट का बड़ा चेहरा बने. अब मानव भी उसी राह पर चलते हुए एक दिन सीनियर टीम इंडिया में जगह बनाने का सपना देख रहे हैं. श्रीलंका दौरा मानव के करियर का अब तक का सबसे बड़ा अवसर माना जा रहा है. अगर वह यहां अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहते हैं, तो भारतीय क्रिकेट को भविष्य के लिए एक और प्रतिभाशाली विकेटकीपर-बल्लेबाज मिल सकता है.
ये भी पढ़ें- IND vs PAK Live Streaming: भारत-पाकिस्तान महामुकाबला आज, Jio, Airtel और Vi यूजर्स घर बैठे ऐसे फ्री में देखें मैच
श्रीलंका दौरे का पूरा शेड्यूल
| दिनांक | मैच | स्थान |
|---|---|---|
| 4 जुलाई 2026 | पहला वनडे | हम्बनटोटा |
| 6 जुलाई 2026 | दूसरा वनडे | हम्बनटोटा |
| 9 जुलाई 2026 | तीसरा वनडे | हम्बनटोटा |
| 13-16 जुलाई 2026 | पहला मल्टी-डे मैच | गाले |
| 20-23 जुलाई 2026 | दूसरा मल्टी-डे मैच | कोलंबो |
ये भी पढ़ें- गुरनूर बरार की मैच विनिंग परफॉर्मेंस का क्या है राज़? वसीम जाफर ने बताया परा सच
संबंधित खबरें
IPL से फिर टकराएगा PSL, पाकिस्तान ने किया तारीखों का ऐलान
45 mins agoजायसवाल 'बन' गए विकेटकीपर, क्या टीम इंडिया में बने रहने के लिए लिया फैसला?
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI दूसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
1 hr agoएशियाई चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान का हुआ टाटा बाय-बाय
2 hrs ago'कई टैलेंटेड खिलाड़ी गायब हो गए..' वैभव सूर्यवंशी को कपिल देव ने दी चेतावनी
2 hrs agoरांची में रन बरसेंगे या स्पिनर्स का चलेगा जादू? जानें पिच का मिजाज
2 hrs agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
2 hrs agoमोहम्मद शमी ने अपनी पत्नी हसीन जहां को दिया करारा जवाब
3 hrs agoफिर होगा IND vs PAK मुकाबला, U19 एशिया कप 2026 के शेड्यूल का हुआ ऐलान
3 hrs agoकुसल मेंडिस चुने गए श्रीलंका टेस्ट टीम के नए कप्तान, बोर्ड का बड़ा फैसला
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines