kedar jadhav retirement announces retirement from all forms of cricket
---विज्ञापन---
T20 World Cup 2024: जहां एक तरफ टीम इंडिया टी20 विश्व कप 2024 खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार है तो वहीं आज एक खिलाड़ी ने क्रिकेट के सभी फॉरमेट्स से संन्यास लेने का फैसला किया है। इस खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके संन्यास की घोषणा की है। हम बात कर रहे हैं टीम इंडिया के ऑलराउंडर केदार जाधव की। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके केदार जाधव ने संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। केदार पिछले काफी समय से टीम इंडिया का भी हिस्सा नहीं थे। इसके अलावा आईपीएल में भी अब उनको खेलते हुए नहीं देखा जाता था।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: न विराट, न यशस्वी.. रोहित का जोड़ीदार हो सकता है ये विस्फोटक खिलाड़ी
धोनी से मिलता-जुलता पोस्ट किया शेयर
केदार जाधव ने अपने इंस्टाग्राम पर संन्यास को लेकर जो नोट शेयर किया है वो टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी से मिलता जुलता है। धोनी ने भी अपने संन्यास के समय कुछ इस तरह का नोट शेयर किया था। केदार ने अपने करियर की कुछ तस्वीरें भी शेयर की है जिनके बैकग्राउंड में किशोर कुमार का गाना बज रहा है। केदार ने दोपहर 3 बजे के आस-पास संन्यास का ऐलान किया। इस दौरान केदार जाधव ने सभी फैंस का धन्यवाद किया है।