संजू सैमसन की वकालत एस श्रीसंत को पड़ी भारी, KCA ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

S Sreesanth: एस श्रीसंत की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पूर्व भारतीय स्टार खिलाड़ी को केरल क्रिकेट एसोसिएशन ने नोटिस भेजा है।

Sanju (1)

S Sreesanth: भारत के पूर्व स्टार खिलाड़ी एस श्रीसंत की मुश्किलें बढ़ गई हैं। केरल क्रिकेट एसोसिएशन ने श्रीसंत को कारण बताओ नोटिस भेजा है। हाल ही में पूर्व खिलाड़ी ने संजू सैमसन को लेकर एक बयान दिया था। हालांकि अब ये बयान श्रीसंत पर भारी पड़ता दिख रहा है। क्या है मामला आइए जानते हैं।

विज्ञापन

बढ़ गईं श्रीसंत की मुश्किलें

श्रीसंत ने केरल क्रिकेट एसोसिएशन पर गंभीर सवाल खड़े किए थे। केरल की ओर से संजू को विजय हजारे ट्रॉफी में सेलेक्ट नहीं किया गया था। जिसपर श्रीसंत ने केसीए की आलोचना की थी। अब श्रीसंत को एक टेलीविजन शो में एसोसिएशन के खिलाफ झूठे अपमानजनक बयान देने के मामले में केरल क्रिकेट एसोसिएशन ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। केसीए का कहना है कि श्रीसंत पर कारण बताओ नोटिस इसलिए जारी नहीं किया गया कि उन्होंने संजू का समर्थन किया है। बल्कि इसलिए किया गया है कि उन्होंने एसोसिएशन के खिलाफ अपमानजनक बयान दिया था।

विज्ञापन

कुछ दिन पहले ही केसीए के सचिव विनोद एस कुमार ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए अपने इंटरव्यू में बताया था कि आखिर विजय हजारें ट्रॉफी के लिए संजू सैमसन को केरल टीम में क्यों नहीं चुना गया। उन्होंने कहा था कि एसोसिएशन ने वायनाड में एक कैंप आयोजित किया था। इस कैंप के लिए संजू उपलब्ध नहीं थे। उन्होंने मेल पर इस बात की जानकारी दी थी। इसलिए विजय हजारे ट्रॉफी के लिए एसोसिएशन ने उन खिलाड़ियों को चुना, जो खिलाड़ी कैंप में शामिल हुए थे।

विज्ञापन

स्पॉट फिक्सिंग पर भी उठा सवाल

केसीए ने इस दौरान श्रीसंत से जुड़ा आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामला उठाते हुए कहा कि एसोसिएशन ने हमेशा खिलाड़ियों का समर्थन किया है। भले ही वे जेल में हों। जब श्रीसंत मैच फिक्सिंग के आरोप में जेल में थे, तब केसीए पदाधिकारी उनके पास पहुंचे थे और सपोर्ट किया था। मैच फिक्सिंग मामले में श्रीसंत को बरी नहीं किया गया है। ऐसे में उन्हें दूसरे खिलाड़ियों का समर्थन करने की जरूरत नहीं है।

साल 2013 में हुए थे गिरफ्तार

साल 2013 में दिल्ली पुलिस ने एस श्रीसंत को गिरफ्तार किया था। उनके अलावा राजस्थान रॉयल्स के 2 खिलाड़ियों को भी आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। साल 2015 में पटियाला हाउस कोर्ट ने स्पॉट फिक्सिंग मामले में एस श्रीसंत, अजीत चंदीला और अंकित चव्हाण के खिलाफ सभी आरोपों को खारिज कर दिया था। बाद में साल 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने तीनों खिलाड़ियों पर से आजीवन प्रतिबंध हटा दिया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ