The Hundred: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन काफी चर्चा में रहती हैं. आईपीएल के दौरान वह अपनी टीम को लेकर काफी एक्टिव रहती हैं और मैच के दौरान वह स्टेडियम में ही नजर आती हैं. काव्या मारन इंग्लैंड में खेली जाने वाली दं हंड्रेड लीग की फ्रेंचाइजी सनराइजर्स लीड्स की भी मालकिन हैं. उन्होंने द हंड्रेड लीग के ऑक्शन में पाकिस्कानी खिलाड़ी को खरीदा था, जिसके बाद भारत में उन्हें काफी ट्रोल किया गया था. अब काव्या ने इस सवाल से बचने की कोशिश की है.
काव्या मारन का रिएक्शन वायरल
सनराइजर्स लीड्स की मालकिन काव्या मारन ने द हंड्रेड के लिए पाकिस्तानी खिलाड़ी अबरार अहमद को खरीदा था. वह ऑक्शन में खुद मौजूद थीं. उन्होंने ही अबरार को 190,000 पाउंड (लगभग 2.45 करोड़ रुपये) में साइन किया था. हाल ही में उनसे अबरार को लेकर सवाल पूछा गया. लेकिन उन्होंने इस सवाल का जवाब टाल दिया और कहा कि “हम अपनी दोनों टीमों से बेहद खुश हैं; हमने हर पहलू को अच्छे से संभाला है.” उन्होंने इस सवाल का जवाब नहीं दिया और बचते हुए नजर आईं.
अबरार अहमद को खरीदने के बाद भारत में उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ा. उन्हें काफी ट्रोल किया गया था. लेकिन काव्या ने अपना फैसला नहीं बदला और पाकिस्तानी खिलाड़ी को अपनी टीम में बनाए रखा.
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
21 जुलाई से शुरुआत
द हंड्रेड लीग की शुरुआत 21 जुलाई से हो रही है. पहला मैच एमआई लंदन और सनराइजर्स लीड्स के बीच खेला जाएगा. सनराइजर्स लीड्स की कप्तानी जैक क्राउली संभालेंगे. इसके अलावा टीम में हैरी ब्रूक, बार्यडन क्रास भी शामिल हैं. विदेशी खिलाड़ी में अबरार अहमद के अलावा मिचेल मार्श, रियान रिकेल्टन और नाथन एलिस भी लीड्स का हिस्सा हैं. लीड्स की टीम में इंग्लैंड के अलावा दुनिया के कई अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का पासा अपने दम पर पलटने का दम रखते हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: तिलक वर्मा ने दिया आलोचकों को करारा जवाब, स्ट्राइक रेट को लेकर हुए थे ट्रोल
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
23 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
59 mins agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: इंडिया की आधी टीम लौटी पवेलियन, श्रेयस अय्यर भी हुए आउट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines