काव्या मारन ने ली होगी राहत की सांस! जिस पर लगाया 13 करोड़ का दांव, उस खिलाड़ी ने 1 रन से जिताया मैच

Kaviya Maran 13 Crore Bet On Liam Livingstone: लियाम लिविंग स्टोन को जिस दिन सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 करोड़ रुपये में खरीदा, उसी रात इस क्रिकेटर ने विस्फोटक पारी खेलकर अपनी टीम को मैच जिताने में मदद की.

Kaviya Maran Liam Livingston

Kaviya Maran, Liam Livingston

Liam Livingstone Match Winning Knock: काव्या मारन ने 16 दिसंबर 2025 को आईपीएल के मिनी ऑक्शन में जिस लियाम लिविंगस्टोन को खरीदने के लिए 13 करोड़ रुपये खर्च किए, उसी खिलाड़ी ने मंगलवार के ही दिन अपनी टीम के लिए मैच विनिंग पारी खेली. जाहिर सी बात है कि इसको लेकर सनराजर्स हैदराबाद की मालकिन ने राहत की सांस ली होगी, और अपने फैसले पर खुश होंगी.

विज्ञापन

लिविंगस्टोन के बदौलत 1 रन की जीत

विज्ञापन

आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद के साथ 13 करोड़ रुपये की डील पक्की करने के बाद उसी रात को, लियाम लिविंगस्टोन ने 48 गेंदों में 76 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जिससे अबू धाबी नाइट राइडर्स ने डेजर्ट वाइपर्स को सिर्फ एक रन से हरा दिया.

विज्ञापन

कूट डाले चौके-छक्के

लिविंगस्टोन की पारी, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल थे, उन्होंने नाइट राइडर्स को 181/5 के स्कोर तक पहुंचाया. मैक्स होल्डन और फखर जमां ने फिर चेज करते हुए वाइपर्स को अच्छी शुरुआत दी और वो जीत के करीब थे, लेकिन नाइट राइडर्स ने आंद्रे रसेल और अजय कुमार की बदौलत आखिरी 2 ओवर्स में 17 रन बचाकर 6 मैचों में अपनी दूसरी जीत दर्ज की, जबकि अपने विरोधी टीम को 7 मैचों में पहली हार का मजा चखाया.

विज्ञापन

वाइपर्स ने भी दिखाया दम

वाइपर्स की शुरुआत शानदार रही क्योंकि होल्डन और जमां ने पावरप्ले में 53 रन बनाकर दबदबा बनाया. होल्डन ने 41 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और जमां ने उनका अच्छा साथ दिया, जिससे वाइपर्स को एक मजबूत प्लेटफॉर्म मिला. दोनों ने 97 रन जोड़े, जिसके बाद होल्डन रसेल की शॉर्ट लेंथ गेंद पर आउट हो गए. जमां और हसन नवाज ने पीछा जारी रखा, लेकिन जमां अर्धशतक से 6 रन पहले आउट हो गए, जिससे रसेल को दूसरा विकेट मिला.

विज्ञापन

अबू धाबी टीम ने मारी बाजी

विज्ञापन

15 ओवर के बाद, वाइपर्स को 30 गेंदों में 47 रन चाहिए थे, जिससे मैच का आखिरी हिस्सा रोमांचक हो गया. नवाज की तरफ से 2 छक्के लगने के बाद, अजय कुमार ने डेथ ओवरों में अच्छी वापसी की, जबकि ओली स्टोन ने 18वें ओवर में 18 रन दिए. मैच आखिरी गेंद तक गया, जिसमें वाइपर्स को बाउंड्री की ज़रूरत थी, लेकिन टॉम ब्रूस धीमी गेंद चूक गए और सिर्फ एक बाई रन मिला, जिससे नाइट राइडर्स को एक रोमांचक एक रन की जीत मिली.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ