टीम इंडिया से ड्रॉप होने के बाद करुण नायर को इस टीम में मिला मौका, हो गया बड़ा ऐलान

Karun Nair: करुण नायर ने लंबे अरसे बाद टीम इंडिया में जगह बनाई थी. इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में उन्हें मौका मिला था. लेकिन वह खासा कमाल नहीं कर सके. इसलिए उन्हें टीम इंडिया से ड्रॉप कर दिया गया. हालांकि अब उन्हें टेस्ट टीम में मौका मिला है, जिसकी कप्तानी मयंक अग्रवाल संभालने वाले हैं. उनके पास टीम इंडिया में कमबैक करने का सुनहरा मौका है.

cricket News - 2025-10-06T222528.567

Karun Nair: इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में करुण नायर को मौका मिला था. लेकिन उन्होंने खासा कमाल नहीं किया. इसलिए उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में मौका नहीं मिला. लेकिन अब उन्हें कर्णाटक क्रिकेट टीम में मौका मिला है. वह आगामी रणजी ट्रॉफी के लिए कर्णाटक टीम में चुने गए हैं. उनके अलावा मयंक अग्रवाल को कप्तानी दी गई है.

विज्ञापन

मयंक अग्रवाल संभालेंगे कप्तानी

आगामी रणजी सीजन के लिए कर्णाटक टीम की कमान मयंक अग्रवाल को दी गई है. वह लंबे समय से टीम इंडिया से दूर हैं और वह लगातार घरेलू क्रिकेट में भाग ले रहे हैं. इसके अलावा करुण नायर से भी इस बार कर्णाटक को खासा उम्मीदें होंगी. क्योंकि इस खिलाड़ी ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज से पहले शानदार खेल दिखाया है.

विज्ञापन

नायर ने 120 फर्स्ट क्लास मैच में 48.73 की औसत के साथ 8675 रन बनाए हैं. उन्होंने 24 शतक के अलावा 37 अर्धशतक अपने नाम किए हैं.

विज्ञापन

कर्नाटक टीम में श्रेयस गोपाल, व्यशांक विजयकुमार और विद्वाथ कवरप्पा जैसे सितारे भी टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा और केएल राहुल भारतीय टीम में होने के कारण अपनी जगह नहीं बना सके. वहीं, अभिनव मनोहर को भी टीम में जगह मिली है, जबकि कृष्णन श्रीजीत टीम में पहली पसंद के विकेटकीपर हैं।

रणजी ट्रॉफी 2025-26 के पहले दौर के लिए कर्नाटक टीम

मयंक अग्रवाल (कप्तान), करुण नायर, आर स्मरण, केएल श्रीजीत (विकेटकीपर), श्रेयस गोपाल, विशक विजयकुमार, विद्वथ कावेरप्पा, अभिलाष शेट्टी, एम वेंकटेश, निकिन जोस, अभिनव मनोहर, क्रुथिक कृष्णा (विकेटकीपर), केवी अनीश, मोहसिन खान, शिखर शेट्टी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ