हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले कपिल देव ने भारतीय बल्लेबाजों को चेताया, दी अहम सलाह

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले कपिल देव का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों को सलाह दी है. श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले कपिल देव का बयान काफी अहम माना जा रहा है.

विज्ञापन
Image Credit: X

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होने वाला है. सीरीज का पहला मुकाबला गॉल में खेला जाएगा. यहां की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार साबित होती है. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के लिहाज से ये सीरीज काफी अहम है. ऐसे में कपिल देव ने भारतीय बल्लेबाजों को चेताया है. उन्होंने बड़ा बयान देते हुए टीम इंडिया को खास सलाह दी है.

टीम इंडिया को चेताया

भारतीय बल्लेबाज हाल ही में खेली गई टेस्ट सीरीज के दौरन स्पिन गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते हुए देखे गए थे. भारत को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ घर पर ही टेस्ट सीरीज गंवानी पड़ी थी. कपिल ने कहा “हाल ही में टीम इंडिया ने इसलिए स्पिन बॉलिंग के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन नहीं किया क्योंकि वो काफी ज्यादा वनडे और टी20 क्रिकेट खेलते हैं. टेस्ट क्रिकेट एक अलग तरह का खेल है. उम्मीद है कि वो श्रीलंका में बेहतर क्रिकेट खेलेंगे.”

उन्होंने घरेलब क्रिकेट पर बात करते हुए जोर दिया कि भारतीय खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट खेलना चाहिए. कपिल ने आगे कहा “घरेलू क्रिकेट काफी अहम है. यही वजह है कि टीम इंडिया स्पिन के खिलाफ मुसीबत में दिखती है. वो ज्यादा घरेलू क्रिकेट नहीं खेलती है.”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ICC टेस्ट रैंकिंग में बाबर आजम का बड़ा धमाका

श्रीलंका ने भी किया प्लान

श्रीलंका ने भारत के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच के लिए अपने दल का ऐलान कर दिया है. खास बात ये है कि गॉल में होने वाले इस टेस्ट मैच के लिए श्रीलंका ने अपने दल में 5 फिरकी गेंदबाजों को शामिल किया है. इनमें तीन स्पिनर बाएं हाथ से गेंदबाजी करते हैं, जो भारतीय खिलाड़ियों के लिए चिंता का सबब बन सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: World Cup 2027 के बाद सिर्फ T20I क्रिकेट खेलेंगे जसप्रीत बुमराह

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए श्रीलंका की टीम

पहले टेस्ट के लिए श्रीलंका की टीम- धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, कामिंडु मेंडिस (उपकप्तान), दिनेश चंडीमल पसिंदु सूरियाबंदारा, सोनल दिनूषा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशरा नुवंथा, मिलान रत्नायके, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, विश्वा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola