Kapil Dev: आगामी चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज फरवरी 2025 में होना है। आईसीसी ने इस बार मेगा इवेंट का जिम्मा पाकिस्तान को दिया है। हालांकि भारत ने पाकिस्तान का दौरा करने से मना कर दिया है। बीसीसीआई सुरक्षा कारणों से भारतीय टीम को पाकिस्तान रवाना नहीं करना चाहती है। इस मसले पर कई पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ियों के अलावा भारतीय खिलाड़ियों का बयान सामने आ गया है। अब पूर्व भारतीय दिग्गज कप्तान कपिल देवे ने भी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजाबानी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
कपिल देव ने दिया बड़ा बयान
चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर कपिल देव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि यह सरकार की जिम्मेदारी है। अगर सरकार कहती है कि यह ठीक है, तो यह ठीक है। हमारे जैसे लोगों को राय नहीं देनी चाहिए, हमारी राय मायने नहीं रखती। कपिल देव किसी और से बड़े नहीं हो सकते।
कपिल देव ने ये फैसला सरकार पर छोड़ दिया है। कपिल से पहले कई पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी भारत को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान आने का न्योता दे चुके हैं।
हाइब्रिड मॉडल पर खेलने की पेशकश
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी हाइब्रिड पर पेश करने की बात कर रही है। भारतीय टीम अपना मुकाबला पाकिस्तान के अलावा किसी और दूसरे देश में खेलना चाहती है। बीसीसीआई ने आईसीसी को पत्र लिखकर हाइब्रिड मॉडल पर खेलने की बात कह दी है। हालांकि पाकिस्तान हाइब्रिड मॉडल पर नहीं खेलना चाहती है। वह संपूर्ण रूप से मेगा इवेंट की मेजबानी अपने पास रखना चाहती है। बीसीसीआई के मना करने के बाद पीसीबी ने आईसीसी से जवाब मांगा है।
चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 7 साल बाद होने जा रहा है। कुल 8 टीमें इस बार हिस्सा लेने वाली हैं। मेगा इवेंट में भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका भाग लेने वाली हैं। इन 8 टीमों को कुल 2 ग्रुप में विभाजित किया गया है।
ये भी पढ़ें: VIDEO: मुंबई इंडियंस के निशाने पर ये 5 धुरंधर! ऑक्शन में बरसेगा पैसा
संबंधित खबरें
रोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
20 mins agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
22 mins agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
48 mins agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
48 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
2 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
2 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
2 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
2 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
3 hrs agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines