'ये सरकार का...', कपिल देव ने चैंपियंस ट्रॉफी पर दिया पाकिस्तान को करारा जवाब

Kapil Dev: चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी को लेकर कपिल देव का बयान सामने आया है। उन्होंने मेजबानी को लेकर खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Kapil Dev

Kapil Dev: आगामी चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज फरवरी 2025 में होना है। आईसीसी ने इस बार मेगा इवेंट का जिम्मा पाकिस्तान को दिया है। हालांकि भारत ने पाकिस्तान का दौरा करने से मना कर दिया है। बीसीसीआई सुरक्षा कारणों से भारतीय टीम को पाकिस्तान रवाना नहीं करना चाहती है। इस मसले पर कई पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ियों के अलावा भारतीय खिलाड़ियों का बयान सामने आ गया है। अब पूर्व भारतीय दिग्गज कप्तान कपिल देवे ने भी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजाबानी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

कपिल देव ने दिया बड़ा बयान

चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर कपिल देव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि यह सरकार की जिम्मेदारी है। अगर सरकार कहती है कि यह ठीक है, तो यह ठीक है। हमारे जैसे लोगों को राय नहीं देनी चाहिए, हमारी राय मायने नहीं रखती। कपिल देव किसी और से बड़े नहीं हो सकते।
कपिल देव ने ये फैसला सरकार पर छोड़ दिया है। कपिल से पहले कई पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी भारत को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान आने का न्योता दे चुके हैं।

विज्ञापन

हाइब्रिड मॉडल पर खेलने की पेशकश

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी हाइब्रिड पर पेश करने की बात कर रही है। भारतीय टीम अपना मुकाबला पाकिस्तान के अलावा किसी और दूसरे देश में खेलना चाहती है। बीसीसीआई ने आईसीसी को पत्र लिखकर हाइब्रिड मॉडल पर खेलने की बात कह दी है। हालांकि पाकिस्तान हाइब्रिड मॉडल पर नहीं खेलना चाहती है। वह संपूर्ण रूप से मेगा इवेंट की मेजबानी अपने पास रखना चाहती है। बीसीसीआई के मना करने के बाद पीसीबी ने आईसीसी से जवाब मांगा है।

चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 7 साल बाद होने जा रहा है। कुल 8 टीमें इस बार हिस्सा लेने वाली हैं। मेगा इवेंट में भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका भाग लेने वाली हैं। इन 8 टीमों को कुल 2 ग्रुप में विभाजित किया गया है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ