Kane Williamson Seven Centuries Last 7 Matches: न्यूजीलैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज केन विलियम्सन का बल्ला इन दिनों आग उगल रहा है। पिछले एक दो साल में इंजरी की समस्या से जूझते नजर आए कीवी स्टार ने अब शतकों की बौछार कर दी है। उनके बल्ले से पिछले सात टेस्ट और 12 पारियों में 7 शतक निकल चुके हैं। इतना ही नहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में हैमिल्टन में विलियम्सन ने दूसरी पारी में 133 रन की नाबाद पारी खेली और टीम को जीत तक पहुंचाया। इस सीरीज में यह उनका तीसरा शतक था। माउंट माउंगानुई में दोनों पारियों में उन्होंने शतक लगाया था। इतना ही नहीं न्यूजीलैंड ने भी 92 साल बाद इतिहास रचा है।
एक नहीं कई दिग्गज छूटे पीछे
केन विलियम्सन के नाम अब टेस्ट क्रिकेट में 32 शतक दर्ज हो गए हैं। इसी सीरीज के पहले मैच में उन्होंने डॉन ब्रैडमैन का रिकॉर्ड तोड़ा था लेकिन अब वह सचिन तेंदुलकर से भी आगे निकल गए हैं। उन्होंने इस सीरीज से पहले 29 टेस्ट शतक लगाए थे। अब उनके नाम कुल 32 टेस्ट शतक हो गए हैं। विलियम्सन इतना ही नहीं सबसे तेज 32 शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर समेत चार दिग्गजों को पीछे छोड़ा। इस लिस्ट में पहले स्टीव स्मिथ टॉप पर, रिकी पोंटिंग दूसरे, सचिन तेंदुलकर तीसरे और पाकिस्तान के यूनिस खान चौथे स्थान पर थे। अब इन सभी को एक-एक स्थान नीचे खिसकना पड़ा है, क्योंकि टॉप पर आ गए हैं विलियम्सन।
टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 32 शतक
- केन विलियम्सन- 172 पारी
- स्टीव स्मिथ- 174 पारी
- रिकी पोंटिंग- 176 पारी
- सचिन तेंदुलकर- 179 पारी
- यूनिस खान- 193 पारी
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले एक्टिव क्रिकेटर
केन विलियम्सन अब स्टीव स्मिथ के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले एक्टिव क्रिकेटर हैं। ओवरऑल सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा 51 शतक हैं लेकिन एक्टिव क्रिकेटर्स में विलियम्सन ने अब लंबी छलांग लगा ली है। इस लिस्ट में विराट कोहली नहीं खेलने के कारण पीछे होते जा रहे हैं।
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी (एक्टिव क्रिकेटर्स)
- केन विलियम्सन- 32 शतक
- स्टीव स्मिथ- 32 शतक
- जो रूट- 30 शतक
- विराट कोहली- 29 शतक
- चेतेश्वर पुजारा- 19 शतक
न्यूजीलैंड की पहली टेस्ट सीरीज जीत
केन विलियम्सन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है। 92 साल में कीवी टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली बार टेस्ट सीरीज जीती है। माउंट माउंगानुई टेस्ट न्यूजीलैंड ने 281 रन से जीता था। फिर हैमिल्टन टेस्ट में कीवी टीम को 7 विकेट से जीत मिली। केन विलियम्सन ने चार पारियों में 403 रन बनाए। उनका औसत 134 से भी अधिक का रहा। दूसरे टेस्ट में नाबाद 133 रन की पारी उन्होंने खेली और अंत तक क्रीज पर डटे रहते हुए टीम को जीत तक पहुंचाया। इस प्रदर्शन के लिए विलियम्सन को प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया।
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: अश्विन ने करा दिया टीम इंडिया का नुकसान, इंग्लैंड को बैटिंग से पहले ही मिले 5 रन
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: अश्विन-जडेजा दोनों की थी गलती! क्यों मिली भारत को 5 रन की पेनल्टी? जानें क्या है पूरा नियम
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
48 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड की टीम 185 रनों पर ऑलआउट, अर्शदीप सिंह ने झटके 4 विकेट
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines