Kane Williamson: आईपीएल 2025 ऑक्शन में कई खिलाड़ियों पर बढ़ चढ़कर बोली लगी थी। हालांकि कुछ ऐसे भी खिलाड़ी थे, जिनको फ्रेंचाइजियों ने भाव नहीं दिया और वह अनसोल्ड रहे। अनसोल्ड होने वाले खिलाड़ियों में केन विलियमसन भी थे, जो लगातार कई सालों से दुनिया की सबसे बड़ी लीग यानी आईपीएल में भाग ले रहे थे। हालांकि आईपीएल 2025 में अनसोल्ड होने के बाद विलियमसन ने पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने का फैसला किया। लेकिन उनकी टीम कराची किंग्स को अब बड़ा झटका लग सकता है।
लग सकता है बड़ा झटका
पाकिस्तान सुपर लीग का 10वां सीजन 11 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है, जिसका आखिरी मुकाबला 18 मई को खेला जाएगा। सीजन की शुरुआत से पहले केन विलियमसन की उपलब्धता को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल कराची किंग्स का हिस्सा बने विलियमसन शुरुआती पांच मैचों के लिए बाहर हो सकते हैं। केन को पीएसएल के ड्राफ्ट में कराची किंग्स ने खरीदा था। उम्मीद लगाई जा रही थी कि विलियमसन पूरे सीजन कराची के लिए उपलब्ध रहेंगे। लेकिन पाकिस्तानी न्यूज चैनल ARY और टीम के मालिक सलाम इकबाल ने इस बात की जानकारी दी है कि विलियमसन शायद शुरुआती 5 मैच में उपलब्ध नहीं रहेंगे।
आईपीएल में कमेंट्री कर रहे हैं विलियमसन
आईपीएल मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड होने के बाद विलियमसन ने कमेंट्री करने का फैसला किया था। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि आईपीएल में कमेंट्री कॉन्ट्रैक्ट के कारण विलियमसन शुरुआती 5 मैच से बाहर रहेंगे। इसके अलावा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में लगी चोट भी विलियमसन के बाहर होने की वजह हो सकती है। केन विलियमसन लगभग दुनिया की तमाम फ्रेंचाइजी लीग की ओर से भाग लेते हैं। आईपीएल में अब तक खेले गए 79 मैचों में उन्होंने 35.46 की औसत के साथ 2128 रन बनाए हैं, जबकि 93 टी-20 इंटरनेशनल मैच में उन्होंने 33.44 की औसत के साथ 2575 रन बनाए हैं।
ये भी पढ़ें: ‘कछुए की चाल’ की तरह बैटिंग करने पर इस खिलाड़ी के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, टीम की भी हुई फजीहत
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
5 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
6 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
7 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
7 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
8 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
8 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
8 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
9 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines