'कछुए की चाल' की तरह बैटिंग करने पर इस खिलाड़ी के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, टीम की भी हुई फजीहत

Devon Conway: सीएसके ने आईपीएल 2025 में अपना पांचवां मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ खेला था। इस मैच में डेवॉन कॉन्वे के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

IPL 2025 - 2025-04-09T092217.768

Devon Conway: रुतुराज गायकवाड़ की अगुवाई में आईपीएल 2025 में भाग ले रही पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का हाल बुरा है। टीम ने अब तक खेले गए 5 मैचों में 4 मुकाबले गंवाए हैं। मंगलवार 8 अप्रैल को पंजाब किंग्स ने सीएसके को 18 रनों से हरा दिया। ये सीसएके की लगातार चौथी हार थी। सीएसके के बल्लेबाज कहीं न कहीं इस मैच में धीमी बल्लेबाजी करते हुए नजर आए, जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा। सीएसके के खिलाड़ी डेवॉन कॉन्वे के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

डेवॉन कॉन्वे के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

दरअसल डेवॉन कॉन्वे ने इस मैच में धीमी बल्लेबाजी की थी। नतीजा ये हुआ कि उन्हें टीम की ओर से रिटार्यड आउट कर दिया गया। डेवॉन कॉन्वे आईपीएल इतिहास में रिटार्यड आउट होने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले कोई भी विदेशी खिलाड़ी आईपीएल में रिटायर्ड आउट नहीं हुआ था। हालांकि डेवॉन कॉन्वे से पहले अब तक केवल 4 ही भारतीय खिलाड़ी हैं, जो आईपीएल में रिटार्यड आउट हुए हैं।

आईपीएल इतिहास में सबसे पहले रिटार्यड आउट होने वाले खिलाड़ी आर अश्विन हैं। वह एलएसजी के खिलाफ साल 2022 में पहली बार रिटार्यड आउट हुए हैं। इसके बाद अर्थव तायडे दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ साल 2023 में रिटार्यड आउट होने वाले दूसरे खिलाड़ी बने थे। फिर साईं सुदर्शन साल 2023 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ रिटार्ड आउट होने वाले तीसरे खिलाड़ी बने। जबकि इस सीजन एलएसजी के खिलाफ तिलक वर्मा भी रिटायर्ड आउट हुए थे और वह इस तरह चौथे खिलाड़ी बने थे।

आईपीएल इतिहास में रिटायर्ड आउट होने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी का नाम प्रदर्शन (विरुद्ध टीम) वर्ष राष्ट्रीयता
रविचंद्रन अश्विन लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) 2022 भारतीय
अथर्व तायडे दिल्ली कैपिटल्स (DC) 2023 भारतीय
साईं सुदर्शन मुंबई इंडियंस (MI) 2023 भारतीय
तिलक वर्मा लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) 2025 भारतीय
डेवॉन कॉन्वे पंजाब किंग्स (PBKS) 2025* न्यूजीलैंड

 

कॉन्वे ने खेली थी धीमी पारी

पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में डेवॉन कॉन्वे ने धीमी बल्लेबाजी की। उन्होंने 49 गेंदों में 140.82 के स्ट्राइक रेट के साथ 69 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 6 चौके के अलावा 2 चौके भी जमाए। लेकिन वह तेज बल्लेबाजी करने में विफल रहे। सीएसके को जब तेज गति से रन बनाने की दरकार थी तो कॉन्वे बड़ा शॉट लगाने में असफल थे। इसलिए उन्हें रिटार्यड आउट दिया गया। कॉन्वे की जगह रवींद्र जडेजा बल्लेबाजी करने आए थे। लेकिन वह भी टीम के लिए जीत नहीं दिला सके। पंजाब किंग्स ने इस मैच में 219 रन बनाए थे, जिसके जवाब में सीएसके 201 रन ही बना सकी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ