Kane Williamson: न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन ने अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहकर सबको चौंका दिया है. विलियमसन ने शुक्रवार, 12 जून को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया और इसी के साथ उनके 16 साल के शानदार करियर का अंत हो गया. न्यूजीलैंड क्रिकेट में केन का बहुत बड़ा योगदान रहा है और वह इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.
हालांकि, विलियमसन टेस्ट क्रिकेट के एक ऐतिहासिक मुकाम तक पहुंचने से ठीक पहले संन्यास ले लिया. दिलचस्प बात यह है कि वह उसी उपलब्धि से चूक गए, जिससे भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली भी अपने टेस्ट करियर में दूर रह गए थे. इसी के साथ सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई कि विलियमसन ने वही भूल दोहरा दी है जो कोहली ने की थी.
टेस्ट क्रिकेट का बड़ा सपना रह गया अधूरा
दरअसल, टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करना किसी भी बल्लेबाज के लिए बेहद खास उपलब्धि मानी जाती है. टेस्ट इतिहास में कुछ चुनिंदा बल्लेबाज ही इस आंकड़ें को पार कर सके हैं. केन विलियमसन इस जादुई आंकड़े के बेहद करीब थे और वह जल्द ही 10 हजार टेस्ट रन पूरे कर न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज बन सकते थे. लेकिन संन्यास के फैसले के चलते वह इसे हासिल नहीं कर सके. उन्होंने अपने टेस्ट करियर का अंत 9,515 रनों के साथ किया और 10 हजार रन पूरे करने से सिर्फ 485 रन दूर रह गए.
वहीं, विराट कोहली भी अपने टेस्ट करियर में 9,230 रन बनाकर इस प्रतिष्ठित क्लब में शामिल होने से चूक गए थे. कोहली ने भी 12 मई 2025 को अचानक टेस्ट से संन्यास का ऐलान किया था. इस तरह आधुनिक युग के दो महान बल्लेबाजों का 10 हजार टेस्ट रन पूरा करने का सपना अधूरा रह गया.
सोशल मीडिया पर किया संन्यास का ऐलान
केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट का ऐलान करने के साथ दिए अपने बयान में कहा कि, “मैं पिछले काफी समय से इस बारे में सोच रहा था और पिछले कुछ दिनों में ये साफ हो गया कि अब सही समय आ गया है. मुझे हमेशा से इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना था और इस बात की खुशी है कि मैंने जितने भी मैच न्यूजीलैंड की तरफ से खेले हैं उसमें अपना 100 फीसदी दिया है. मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि मैंने अपनी शर्तों पर रिटायरमेंट लिया है. न्यूजीलैंड की टीम का भविष्य आगे काफी शानदार रहने वाला है जिसमें काफी टैलेंटेड खिलाड़ी मौजूद हैं. इस टीम का लंबे समय तक हिस्सा रहना मेरे लिए गर्व की बात है और यह चीज हमेशा मेरे दिल के सबसे करीब रहेगी.”
ये भी पढ़ें- सचिन-विराट से भी बड़े खिलाड़ी बनेंगे वैभव सूर्यवंशी? दिग्गज क्रिकेटर कर दी बड़ी भविष्यवाणी
केन विलियमसन का शानदार करियर
विलियमसन ने अपने शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर में 110 टेस्ट, 175 वनडे और 93 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले. टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 195 पारियों में 54.06 की बेहतरीन औसत से 9515 रन बनाए, जिसमें 33 शतक और 38 अर्धशतक शामिल रहे. वहीं वनडे क्रिकेट में उनके बल्ले से 167 पारियों में 7256 रन निकले. टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी विलियमसन ने अपनी छाप छोड़ते हुए 2575 रन बनाए.
ये भी पढ़ें- सिस्टम से लड़ाई, देश से प्यार! जसपाल राणा का न्यूज़ 24 को दिया वो ‘बेबाक’ इंटरव्यू जिससे हिल गया था खेल तंत्र!
संबंधित खबरें
IND vs WI: रांची में गरजा ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी का बल्ला
4 hrs agoईशान किशन के मुरीद हुए बैटिंग कोच सितांशु कोटक, जमकर की तारीफ
4 hrs agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
5 hrs agoरांची में कैसा रहा है टीम इंडिया का टी20I रिकॉर्ड? 3 साल बाद होगी वापसी
5 hrs agoIND vs WI: रांची की पिच से अनजान हैं ये 9 भारतीय खिलाड़ी
5 hrs agoIND A vs AUS A: कब, कहां और कैसे देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत LIVE?
6 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
6 hrs agoवॉशिंगटन सुंदर को सीएम विजय से मिले 75 लाख रुपये
6 hrs agoवैभव या सैमसन, दूसरे टी20 मैच में किसे मिलना चाहिए मौका? पुजारा ने बताया
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर भारतीय बैटिंग कोच का बड़ा बयान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines