Kane Williamson Joins LSG: न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन आईपीएल 2025 का हिस्सा नहीं थे, उन्हें पिछले सीजन कोई खरीदार नहीं मिला था. वहीं अब आईपीएल 2026 में केन विलियमसन की वापसी होने वाली है. आईपीएल 2026 ऑक्शन से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स में केन विलियमसन की वापसी हुई है, जिसकी जानकारी एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका ने दी है.
विलियमसन को LSG में मिली बड़ी जिम्मेदारी
आईपीएल 2026 में केन विलियमसन लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा होंगे, हालांकि वे एलएसजी के साथ किसी बल्लेबाज या खिलाड़ी के तौर पर नहीं जुड़ें हैं. विलियमसन को एलएसजी में रणनीतिक सलाहकार के रूप में जगह मिली है.
इसको लेकर सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका ने लिखा “केन सुपर जायंट्स परिवार का हिस्सा रहे हैं और लखनऊ सुपर जायंट्स के रणनीतिक सलाहकार के रूप में उनकी नई भूमिका में उनका स्वागत करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है. उनकी नेतृत्व क्षमता, रणनीतिक अंतर्दृष्टि, खेल की गहरी समझ और खिलाड़ियों को प्रेरित करने की क्षमता उन्हें टीम के लिए एक अमूल्य योगदान बनाती है.”
ये भी पढ़ें:-37 चौके, 1 छक्का… बिहार के लाल ने रणजी ट्रॉफी में मचाया गदर, ठोक दिया पहला दोहरा शतक
10 साल आईपीएल में खेले हैं केन विलियमसन
आईपीएल में केन विलियमसन ने बतौर खिलाड़ी 79 मैच खेले हैं, इस दौरान बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 2128 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 125.62 का रहा है. आईपीएल में उनके बल्ले से 18 अर्धशतक निकले हैं. साल 2018 उनके लिए काफी शानदार रहा था, इस सीरीज विलियमसन सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप विनर भी थे. साल 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बल्लेबाजी करते हुए विलियमसन ने 735 रन बनाए थे.
2 साल केन विलियमसन गुजरात टाइटंस के लिए खेले थे, आईपीएल 2023 और 2024 में विलियमसन गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे. इसके अलावा एसए20 लीग में विलियमसन लखनऊ सुपर जायंट्स फ्रैंचाइजी की दूसरी टीम डरबन सुपर जायंट्स के लिए भी खेले हैं.
ये भी पढ़ें:-वुमेंस वर्ल्ड कप के फाइनल में कैसे पहुंचेगी टीम इंडिया? मिल गया रास्ता, करना होगा ये जरुरी काम
संबंधित खबरें
लिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
5 mins agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
31 mins agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
44 mins agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
2 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
3 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
3 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines