Team India Womens World Cup Final Way

वुमेंस वर्ल्ड कप के फाइनल में कैसे पहुंचेगी टीम इंडिया? मिल गया रास्ता, करना होगा ये जरुरी काम

Team India Womens World Cup Final Way: टीम इंडिया के लिए वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 उतार-चढ़ाव वाला रहा है. अब तक दो मैचों में हरमनप्रीत एंड कंपनी की जीत हुई है और दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. टीम इंडिया के लिए वुमेंस वर्ल्ड कप फाइनल में जगह बनाना बिल्कुल आसान नहीं होगा. अगर उन्होंने अगले मैचों में जीत दर्ज की, तो उनके लिए मौका बन सकता है.

Way Team India Can Reach Final: वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 की शुरुआत टीम इंडिया ने शानदार अंदाज में की थी. हालांकि, वो पिछले दो मैच हार चुकी हैं. इसी वजह से अब उनके लिए अगले कुछ मैच अहम बन जाते हैं. इस साल वुमेंस वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका कर रहा है. टीम इंडिया जरूर चाहेगी कि वो अपने घर में फाइनल खेले और पहली बार वुमेंस वर्ल्ड कप जीतने में सफल हो. हालांकि, उनके लिए अब ये सफर आसान नहीं होने वाला है लेकिन अगर उन्हें फाइनल में जगह बनाना है, तो एक बड़ा काम करना होगा.

विज्ञापन

वर्ल्ड कप फाइनल में कैसे पहुंचेगी टीम इंडिया?

महिला विश्व कप में अभी पॉइंट्स टेबल में इंग्लैंड टॉप पर है. ऑस्ट्रेलिया दूसरे और साउथ अफ्रीका तीसरे पायदान पर है. टीम इंडिया 4 मैचों में 2 जीत के साथ चौथे स्थान पर है. भारतीय वुमेंस टीम को अगर वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाना है, तो टॉप 4 में रहने की कोशिश करनी है. इसके लिए उन्हें इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश को अगले मैचों में हराना होगा. ऐसा करने से वो सेमीफाइनल में जगह बना पाएंगे और फिर जीत दर्ज करते ही फाइनल में उन्हें एंट्री मिल जाएगी. हालांकि, ये सफर टीम इंडिया के लिए आसान नहीं होगा. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ