SA vs AUS, Kagiso Rabada Creates History: साउथ अफ्रीका के स्टार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने शनिवार (31 अक्टूबर) को टेस्ट क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केपटाउन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में रबाडा ने अपनी घातक गेंदबाजी से 4 विकेट चटकाए और एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली. वह टेस्ट इतिहास में 350 विकेट पूरे करने वाले दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने सबसे कम गेंदों में 350 टेस्ट विकेट हासिल करने का कारनामा किया है. उन्होंने एक साथ कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है.
कगिसो रबाडा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास
साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला केपटाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले के 5वें दिन साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने टेस्ट में 350 विकेट पूरे कर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली. अपना 75वां टेस्ट मैच खेल रहे रबाडा को 350 विकेट का आंकड़ा छूने के लिए 4 विकेट की जरूरत थी. मैच की पहली पारी में वह सिर्फ एक विकेट हासिल कर सके, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने कहर बरपाया. रबाडा ने मैच के 5वें दिन दूसरी पारी के शुरुआती 4 ओवरों में ही तीन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया और अपने 350 टेस्ट विकेट पूरे कर लिए.
इसी के साथ 31 वर्षीय रबाडा गेंदों के हिसाब से टेस्ट में 350 विकेट हासिल करने दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज बन गए. इस मामले में उन्होंने साउथ अफ्रीका के ही दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 14719 गेंदों पर 350 विकेट हासिल किए थे. वहीं, पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनिस ने 14905 गेंदों में यह कारनामा किया था. लेकिन अब रबडा ने 13808 गेंदों में ही 350 टेस्ट विकेट लेकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है.
टेस्ट में सबसे कम गेंदों में 350 विकेट पूरे करने वाले तेज गेंदबाज
- कगिसो रबाडा (साउथ अफ्रीका) – 13808 गेंद
- डेल स्टेन (साउथ अफ्रीका) – 14719 गेंद
- वकार यूनिस (पाकिस्तान) – 14905 गेंद
- मैलकम मार्शल (वेस्टइंडीज) – 16285 गेंद
- मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया) – 16908 गेंद
ये भी पढ़ें- अभिषेक OUT, वैभव IN… दिनेश कार्तिक ने श्रेयस अय्यर को दी सलाह, बताया 5वें T20I के लिए ओपनिंग कॉम्बिनेशन
मुरलीधरन-अश्विन के नाम है सबसे तेज 350 टेस्ट विकेट लेने का रिकॉर्ड
हालांकि, टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 350 विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन और दिग्गज भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के नाम संयुक्त रूप से दर्ज है. सबसे पहले मुरलीधरन ने अपने 66वें टेस्ट मैच में यह उपलब्धि हासिल की थी. इसके बाद अश्विन ने भी साल 2019 में 66 टेस्ट मैचों में 350 विकेट पूरे करके उनके रिकॉर्ड की बराबरी की. वहीं, टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 350 विकेट पूरे करने वाले तेज गेंदबाजों की लिस्ट में न्यूजीलैंड के रिचर्ड हैडली और साउथ अफ्रीका के डेल स्टेन संयुक्त रूप से टॉप पर हैं. दोनों ने 69 टेस्ट मैचों में यह मुकाम हासिल किया था.
अब रबाडा ने 75 टेस्ट में 350 विकेट लेकर इस खास सूची में अपनी जगह बना ली है. इसके साथ ही रबाडा साउथ अफ्रीका के लिए सबसे तेज 350 टेस्ट विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं. साउथ अफ्रीका के लिए सबसे कम टेस्ट मैचों में 350 विकेट लेने का रिकॉर्ड महान तेज गेंदबाज डेल स्टेन के नाम है. स्टेन ने अपने करियर के 69वें टेस्ट मैच में यह उपलब्धि हासिल की थी. वहीं, रबाडा ने 75 टेस्ट मैचों में 350 विकेट पूरे करके इस लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है.
ये भी पढ़ें- IND vs NZ: हैमिल्टन में कैसा है टीम इंडिया का T20I रिकॉर्ड? जानिए आखिरी बार मिली थी जीत या हार
संबंधित खबरें
जडेजा का वनडे करियर हुआ खत्म? पुजारा ने बताया क्यों नहीं मिलेगी जगह
19 mins agoसूर्यवंशी को घर भेज दो… युवा बल्लेबाज को जगह ना मिलने भड़के आकाश चोपड़ा
56 mins agoबिना खेले भारत को WTC Points Table में हुआ फायदा, इस नंबर पर पहुंची टीम
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर बॉलिंग कोच ने किया सीक्रेट प्लान का खुलासा
1 hr agoअभिषेक OUT, वैभव IN… दिनेश कार्तिक ने श्रेयस अय्यर को दी सलाह
2 hrs agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
2 hrs agoहैमिल्टन में कैसा है भारत का T20I रिकॉर्ड? आखिरी बार मिली थी जीत या हार!
2 hrs agoलगातार तीसरी पारी में फेल हो गए यशस्वी जायसवाल, गिल-गंभीर की बढ़ी परेशानी
3 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20I?
3 hrs agoक्या हैमिलटन में टीम इंडिया की जर्सी में आखिरी बार खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines