21वीं सदी में पहली बार इंग्लिश बॉलर ने किया बड़ा करिश्मा, मेलबर्न के मैदान पर चला जादू

Josh Tongue: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से खेला जा रहा है. पहले दिन दोनों टीमों के मिलाकर कुल 20 विकेट गिरे. इंग्लैंड की ओर से जोश टंग ने कमाल कर दिया. वह इंग्लैंड के लिए 21वीं सदी में ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए.

जोश टंग

जोश टंग

Josh Tongue: एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज में 3-1 से आगे चल रही है. कंगारु टीम पहले ही सीरीज को अपने नाम कर चुकी है. 26 दिसंबर से खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोश टंग ने कमाल कर दिया. उन्होंने बड़ी उपलब्धि अपने नाम की. इंग्लैंड का कोई भी खिलाड़ी मेलबर्न की धरती पर ऐसा कारनामा 21वीं सदी में नहीं कर पाया था.

विज्ञापन

जोश टंग का करिश्मा

पहले दिन जोश टंग ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की और 5 विकेट हॉल अपने नाम किए. टंग इंग्लैंड की ओर से 21वीं सदी में मेलबर्न की धरती पर 5 विकेट हॉल लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. इससे पहले डैरेन गॉफ और डीन हेडली ने 1998 में यह कारनामा किया था. दोनों ने तब 5-5 विकेट हॉल अपने नाम किए थे. अब 27 साल बाद टंग का बड़ा करिश्मा चर्चा का विषय बना हुआ है.

विज्ञापन

पहले दिन गिरे 20 विकेट

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे मैच के पहले दिन दोनों टीमों के कुल 20 विकेट गिर गए. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 45.2 ओवर में 152 रन बनाए. जिसके जवाब में इंग्लैंड 29.5 ओवर में 110 रनों पर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया ने इस तरह पहले दिन 42 रनों की बढ़त हासिल की थी.

विज्ञापन

फेल रहे स्टार बल्लेबाज

ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रेविस हेड एलेक्स कैरी, उस्मान ख्वाजा, स्टीव स्मिथ जैसे स्टार बल्लेबाज फ्लॉप रहे. ये खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल सके. वहीं इंग्लैंड की ओर से जैक क्रॉली, जो रूट और बेन स्टोक्स फ्लॉप रहे. हालांकि हैरी ब्रूक ने 41 रनों का योगदान दिया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ