ZIM vs AUS, Josh Inglis Century: जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने शतक जड़कर इतिहास रच दिया. हरारे में खेले गए इस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 272 रनों का लक्ष्य था. जवाब में उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शुरुआत में ही दो विकेट गंवा दिए और मुश्किल स्थिति में इंग्लिस ने मोर्चा संभाला. उन्होंने दबाव की स्थिति में शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा और 102 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इस शतक के साथ इंग्लिस ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और एडम गिलक्रिस्ट के एलीट क्लब में जगह बना ली.
जोश इंग्लिस ने जड़ा शानदार शतक
272 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने महज 25 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए. इसके बाद 77 रन के स्कोर पर एक और विकेट गिर गया. इस मुश्किल स्थिति में जोश इंग्लिस ने पारी को संभाला और शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया. इंग्लिस ने 102 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 103 रनों की पारी खेली. हालांकि, वह अपनी पारी को अंत तक नहीं ले जा सके. जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने पारी के 42वें ओवर की पहली गेंद पर इंग्लिस को पवेलियन भेज दिया. इसके बावजूद वह अपनी शतकीय पारी के साथ एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.
गिलक्रिस्ट के बाद ऐसा करने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर
इस शतक के साथ ही जोश इंग्लिस अब वनडे क्रिकेट में एक से ज्यादा शतक लगाने वाले सिर्फ दूसरे ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले यह कारनामा महान विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ही कर सके थे, जिन्होंने अपने करियर में ऑस्ट्रेलिया के लिए कुल 11 वनडे सेंचुरी लगाए. इंग्लिस का यह वनडे फॉर्मेट में दूसरा शतक है. इससे पहले उन्होंने अपना पहला वनडे शतक 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड के खिलाफ लगाया था, जब उन्होंने नाबाद 120 रनों की शानदार पारी खेली थी. अब जिम्बाब्वे के खिलाफ शतक जड़ने के बाद उन्होंने गिलक्रिस्ट के साथ इस खास क्लब में जगह बना ली है.
ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से किया क्लीन स्वीप
रविवार (20 सितंबर) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. हालांकि, पहले बैटिंग करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रहीं और टीम 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 271 रन ही बना सकी. टीम की ओर से इनोसेंट काइया ने 55 रन और क्रेग एर्विन ने 59 रनों की पारियां खेलीं. वहीं, कप्तान सिकंदर रजा ने नाबाद 81 रन बनाकर जिम्बाब्वे को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. वहीं, ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन एलिस ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए, जबकि स्पेंसर जॉनसन और एडम जैम्पा को 2-2 विकेट मिले.
जवाब में उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को लक्ष्य हासिल करने में काफी मेहनत करनी पड़ी और एक समय बुरी तरह से दबाव में नजर आई. जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने कंगारू बल्लेबाजों को खूब परेशान किया. इंग्लिस के आउट होने के बाद मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया. आखिर ओवर में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 9 रन चाहिए थे और टीम के पास सिर्फ एक विकेट बचा था. हाालंकि, तेज गेंदबाज नाथन एलिस ने आखिरी ओवर में निर्णायक छक्का लगाकर ऑस्ट्रेलिया को एक गेंद बाकी रहते 1 विकेट से रोमांचक जीत दिला दी. ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर पहले ही सीरीज अपने नाम कर ली थी. तीसरे वनडे में भी जीत दर्ज कर ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज में जिम्बाब्वे को 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया.
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
5 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
5 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
5 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
6 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
6 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
8 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines