SA vs AUS: Josh Hazlewood: ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में कमाल का प्रदर्शन कर अपने शानदार करियर में एक बड़ी उपलब्धि जोड़ ली है. हेडलवुड ने डरबन में खेले गए पहले टेस्ट की दूसरी पारी में 6 विकेट लेकर अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जिसके दम पर ऑस्ट्रेलिया ने 214 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की. उन्होंने इस मैच में कुल 8 विकेट हासिल किए.
इसी के साथ हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ब्रेट ली का रिकॉर्ड तोड़ दिया. इस मामले में उन्होंने भारत के ईशांत शर्मा और जहीर खान के विकेटों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.
जोस हेजलवुड ने तोड़ा ब्रेट ली का रिकॉर्ड
35 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोस हेजलवुड ने डबरन के किंग्समीड में खेले गए साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में कुल 8 विकेट अपने नाम किए. हेजलवुड ने पहली पारी में 2 विकेट चटकाए, जबकि दूसरी पारी में 6/49 के आंकड़े दर्ज किए. यह उनके टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा. इसी के साथ टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 311 विकेट हो गए. इसके साथ ही हेजलवुड ने ब्रेट ली के 310 टेस्ट विकेटों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.
इस उपलब्धि के साथ वह ऑस्ट्रेलिया की ओर से टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले छठे तेज गेंदबाज और 8वें गेंदबाज बन गए हैं. हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में केमर रोच, फ्रेड ट्रूमन, लांस गिब्स और मोर्ने मोर्कल जैसे कई दिग्गज गेंदबाजों को पीछे छोड़ दिया है.
ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
जोस हेजलवुड ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक खेले 79 टेस्ट मैचों की 149 पारियों में 311 विकेट लेने का कारनामा किया है. इसी के साथ उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में भारत के ईशांत शर्मा और जहीर खान की बराबरी कर ली. ईशांत और जहीर के नाम टेस्ट में 131-131 विकेट दर्ज हैं. ईशांत ने 105 टेस्ट मैचों की 188 पारियों में 131 विकेट झटके थे, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7/74 रहा. वहीं, जहीर ने 92 टेस्ट मैच की 165 पारियों में कुल 311 विकेट चटकाए, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7/87 रहा.
ये भी पढ़ें- भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान, बोले- उनकी सफलता का मंत्र…
ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 214 रनों से हराया
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को 214 रन से हरा दिया. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में मैट रेनशॉ के शानदार 190 रनों की पारी के दम पर 390 रन बनाए थे. इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम पहली पारी 284 रनों पर ही सिमट गई और ऑस्ट्रेलिया को 106 रनों की बढ़त मिल गई. इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दूसरी पारी में 314 रन बनाकर पारी घोषित कर दी और साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 420 रनों का बड़ा लक्ष्य मिला. हालांकि, लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ्रीकी टीम दूसरी पारी में सिर्फ 206 रनों पर ही ढेर हो गई.
ये भी पढ़ें- IND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड? जानें टीम इंडिया का प्रदर्शन
संबंधित खबरें
IND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
3 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
4 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
4 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
4 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
5 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
5 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
5 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines