Josh Hazlewood ruled out of T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया को एक और बड़ा झटका लगा है. टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोट के कारण इस बड़े टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. इससे पहले तेज गेंदबाज पैट कमिंस भी चोट के कारण वर्ल्ड कप से बाहर हो चुके हैं और अब मिचेल मार्श की कप्तानी में कंगारू टीम पूरी तरह से फिट सिर्फ दो पेसर्स बेन ड्वार्शियस और जेवियर बार्टलेट के भरोसे टूर्नामेंट में उतरने वाली है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को इस बात की पुष्टि की है.
टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए जोश हेजलवुड
दरअसल, जोश हेजलवुड को 12 नवंबर को शेफील्ड शील्ड मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी. इसके बाद से उन्होंने एक भी मुकाबला नहीं खेला, फिर भी उन्हें शुरुआत में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम में शामिल कर लिया गया था. हालांकि, जब ऑस्ट्रेलियाई टीम इस हफ्ते श्रीलंका पहुंची, तो हेजलवुड सिडनी में ही रह गए. अब कोलंबो में आयरलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के पहले मैच से सिर्फ पांच दिन पहले, चयनकर्ता टोनी डोडेमाइड ने साफ कर दिया कि हेडलवुड टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.
डोडेमाइड ने कहा “हमें उम्मीद थी कि जोश हेजलवुड सुपर-8 चरण तक मैच फिटनेस हासिल कर लेंगे, लेकिन ताजा अपडेट से साफ है कि उन्हें अभी और समय चाहिए. ऐसे में उनके रिहैब की प्रक्रिया को तेज करना काफी जोखिम भरा हो सकता है.” उन्होंने आगे यह भी साफ किया कि फिलहाल किसी रिप्लेसमेंट खिलाड़ी का ऐलान नहीं किया जाएगा. डोडेमाइड के मुताबिक, शुरुआती मुकाबलों के लिए टीम के पास पर्याप्त विकल्प मौजूद हैं और जरूरत पड़ने पर बाद में हालात के हिसाब से फैसला लिया जाएगा.
सीन एबॉट को मिल सकता है मौका
ऑस्ट्रेलिया की टीम साल 2011 के बाद पहली बार बिना तीन सबसे बड़े तेज गेंदबाजों के वर्ल्ड कप में उतरेगी. फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के पास सिर्फ दो पूरी तरह फिट पेसर हैं. दाएं हाथ के स्विंग गेंदबाज जेवियर बार्टलेट और बाएं हाथ के बेन ड्वार्शियस. इसके अलावा, रिजर्व में शामिल शॉन एबॉट को जरूरत पड़ने पर हेजलवुड की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें- क्या अफगानिस्तान की टीम को होगा IPL के तजुर्बे का फायदा? T20 वर्ल्ड कप को लेकर कप्तान राशिद खान ने कह डाला सच
T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम
मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कॉनॉली, टिम डेविड, बेन ड्वार्शियस, कैमरून ग्रीन, नाथन एलिस, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू रेनशॉ, मार्कस स्टोइनिस, एडम जैम्पा.
रिजर्व खिलाड़ी: शॉन एबॉट
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का शेड्यूल
| तारीख | मुकाबला | स्थान | समय (IST) |
|---|---|---|---|
| 11 फरवरी | आयरलैंड vs ऑस्ट्रेलिया | आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो | दोपहर 3 बजे |
| 13 फरवरी | जिम्बाब्वे vs ऑस्ट्रेलिया | आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो | सुबह 11 बजे |
| 16 फरवरी | श्रीलंका vs ऑस्ट्रेलिया | पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम, कैंडी | शाम 7 बजे |
| 20 फरवरी | ओमान vs ऑस्ट्रेलिया | पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम, कैंडी | शाम 7 बजे |
ये भी पढ़ें- IND A vs NAM Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप के वार्म-अप मैच में आज नामीबिया से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव?
संबंधित खबरें
शून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
34 secs agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
6 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
51 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines