RCB vs GT IPL 2026 Final: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज यानी रविवार, 31 मई को आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा. डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने क्वालिफायर-1 में GT को 92 रन से हराकर सीधे फाइनल में एंट्री की, जबकि गुजारत ने क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया.
अब दोनों टीमें खिताबी जंग में आमने-सामने होगी, जहां एक तरफ RCB की टीम लगातार दूसरी बार ट्रॉफी उठाना चाहेगी, तो वहीं GT की टीम 2022 के बाद अपना दूसरा खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वहीं, इस महामुकाबले में आरसीबी की जीत पक्की मानी जा रही है, क्योंकि उसके पास एक ऐसा खिलाड़ी है जो व्हाइट-बॉल क्रिकेट में आज तक एक भी फाइनल नहीं हारा है. आईपीएल 2025 में बेंगलुरु की पहली खिताबी जीत में भी इस अयेज योद्धा का बहुत बड़ा हाथ रहा था.
RCB का ये खिलाड़ी आज तक नहीं हारा एक भी फाइनल
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम एक बार फिर IPL चैंपियन बन सकती है, क्योंकि उसके पास एक ऐसा ‘लकी चार्म’ है जिसने आज तक एक भी व्हाइट-बॉल क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में हार का मुंह नहीं देखा है. ये खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड हैं. हेजलवुड का फाइनल मुकाबलों में रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है और उन्होंने अपने पूरे करियर में जितने भी T20 और व्हाइट-बॉल फाइनल खेले हैं, उनमें उनकी टीम कभी नहीं हारी.
हेजलवुड ने अब तक 5 प्रमुख टी20 फाइनल खेले हैं और सभी में जीत हासिल की है. ऐसे में अब हेजलवुड गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले आईपीएल 2026 के फाइनल मैच में अपने 100% विनिंग रिकॉर्ड को बरकरार रखते हुई RCB को फिर से चैंपियन बनना चाहेंगे.
IPL 2025 में भी RCB को दिलाई थी ट्रॉफी
हेजलवुड के इस अनोखे रिकॉर्ड की शुरुआत 2010 अंडर-19 वर्ल्ड कप से हुई थी, जहां उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबले में 4 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई. इसके बाद उन्होंने 2012 चैंपियंस लीग टी20 के फाइनल में सिडनी सिक्सर्स को खिताब दिलाया. फिर 2015 के वनडे वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को चैंपियन बनाया और बिग बैश लीग 2019-20 के फाइनल में सिडनी सिक्सर्स को एक और खिताब जिताने में मदद की.
वहीं, साल 2021 में टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई और उसी साल आईपीएल चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को खिताब जिताने में योगदान दिया. इसके बाद वह 2023 के वनडे वर्ल्ड कप विजेता ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा रहे और आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पहला खिताब जीतने में बड़ी भूमिका निभाई.
ये भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या के बाद बुमराह-सूर्या नहीं ये मैच विनर होगा MI का नया कप्तान? सीनियर खिलाड़ी का मिल रहा सपोर्ट!
जोश हेजलवुड का फाइनल विनिंग रिकॉर्ड
| वर्ष | टूर्नामेंट / फाइनल | टीम | प्रदर्शन | परिणाम |
|---|---|---|---|---|
| 2010 | अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल (पाकिस्तान के खिलाफ) | ऑस्ट्रेलिया | 8.4 ओवर, 30 रन, 4 विकेट | चैंपियन |
| 2012 | चैंपियंस लीग टी20 फाइनल | सिडनी सिक्सर्स | 22 रन देकर 3 विकेट | चैंपियन |
| 2019-20 | बिग बैश लीग फाइनल (मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ) | सिडनी सिक्सर्स | 3 ओवर, 18 रन, 1 विकेट | चैंपियन |
| 2021 | टी20 वर्ल्ड कप फाइनल (न्यूजीलैंड के खिलाफ) | ऑस्ट्रेलिया | 4 ओवर, 16 रन, 3 विकेट | चैंपियन |
| 2021 | IPL फाइनल (KKR के खिलाफ) | चेन्नई सुपर किंग्स | 4 ओवर, 29 रन, 2 विकेट | चैंपियन |
| 2015 | ODI वर्ल्ड कप फाइनल | ऑस्ट्रेलिया | विजेता टीम का हिस्सा | चैंपियन |
| 2023 | ODI वर्ल्ड कप फाइनल (भारत के खिलाफ) | ऑस्ट्रेलिया | 10 ओवर, 60 रन, 2 विकेट | चैंपियन |
| 2025 | IPL फाइनल (PBKS के खिलाफ) | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 4 ओवर, 54 रन, 1 विकेट | चैंपियन |
ये भी पढ़ें- IPL 2026 Final Live Streaming: कितने बजे शुरू होगी RCB और GT के बीच खिताबी जंग? जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव एक्शन
संबंधित खबरें
मुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
12 mins agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
23 mins agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
55 mins agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
1 hr agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
1 hr agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
2 hrs agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
3 hrs agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines