IPL 2025: आईपीएल 2025 के लिए अब सभी खिलाड़ी अपनी फ्रेंचाइजी में शामिल हो रहे हैं। क्योंकि आईपीएल के आगाज होने में अब चंद दिन ही रह गए हैं। आईपीएल 2025 का पहला मैच आरसीबी बनाम केकेआर के बीच खेला जाएगा। हालांकि सीजन की शुरुआत से पहले ही आरसीबी के लिए गुड न्यूज आई है। घातक गेंदबाज जोश हेजलवुड की टीम में एंट्री हो गई है। वह चोटिल चल रहे थे। इस वजह से उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी ऑस्ट्रेलिया की ओर से भाग नहीं लिया था।
चोटिल चल रहे थे हेजलवुड
ऑस्ट्रेलिया के घातक गेंदबाज जोश हेजलवुड कई महीनों से चोटिल चल रहे थे। उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच भारत के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में खेले गए ब्रिसबेन टेस्ट मैच में खेला था। इसके बाद वह क्रिकेट के एक्शन से दूर रहे। हेजलवुड गंभीर चोट के कारण पाकिस्तान और दुबई की मेजबानी में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भाग नहीं ले पाए थे। उनकी गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया का तेज गेंदबाजी विभाग कमजोर हो गया था। हालांकि अब वह आरसीबी के खेमे में शामिल हो चुके हैं। टीम के लिए ये अच्छी खबर है। हेजलवुड के अलावा आरसीबी की तेज गेंदबाजी यूनिट में यश दयाल और भुवनेश्वर कुमार भी शामिल हैं। इस बार आरीसीबी का तेज गेंदबाजी विभाग मजबूत दिख रहा है।
आईपीएल 2022 और 2023 में भी हेजलवुड आरसीबी का हिस्सा रहे थे। हालांकि आईपीएल 2023 में उन्होंने टीम के लिए सभी मैच में भाग नहीं लिया। हेजल ने 3 मैच में 3 विकेट लिए थे, जबकि 2022 में उनका प्रदर्शन शानदार रहा था। उन्होंने 12 मैच में 20 विकेट अपने नाम किए थे। अब तक अपने आईपीएल करियर में उन्होंने 27 मैच में 35 विकेट अपने नाम किए हैं।
आरसीबी का फुल स्क्वाड
विराट कोहली, रजत पाटीदार, यश दयाल, लियाम लिविंगस्टोन, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख डार सलाम, सुयश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल , देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक चिकारा, लुंगी एनगिडी, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड।
संबंधित खबरें
IND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
5 mins agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
33 mins agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
55 mins agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
1 hr agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
2 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
3 hrs agoLIVE: भारत को मिली तीसरी सफलता, अक्षर ने रोवमैन पॉवेल को किया चलता
3 hrs agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
4 hrs agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines