Jos Buttler Shah Rukh Khan: हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं…कभी बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान ने ये डायलॉग बोला था और अब खुद उनके सामने हारी हुई बाजी को जीतने वाला ‘बाजीगर’ बना है। जी हां, मंगलवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले में किंग खान की टीम के सामने जोस बटलर बाजीगर बने। उन्होंने लगभग हारी हुई बाजी को आखिरी बॉल पर जीत लिया।
किंग खान के सामने राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज जोस बटलर ने वो धमाका किया जिसे वे शायद ही कभी भूल पाएंगे। कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेले गए मुकाबले में बटलर ने घर में घुसकर केकेआर को हराया।
शाहरुख खान की खुशी धीरे-धीरे हो गई दूर
राजस्थान रॉयल्स की ओर से ओपनिंग करने उतरे जोस बटलर ने अंत तक लड़ाई लड़ी और अपनी टीम को मैदान से जीत दिलाकर लौटे। उनके मैच विनिंग नॉक ने जहां एक ओर क्रिकेटप्रेमियों की नसों में रोमांच भर दिया तो वहीं शाहरुख खान को भी दंग कर दिया।
कुछ समय पहले तक सुनील नारायण और केकेआर की शानदार परफॉर्मेंस पर जश्न मना रहे शाहरुख खान केकेआर की हार पर मायूस नजर आए। शाहरुख खान के कई रिएक्शन मैच के बाद वायरल हो रहे हैं। जिसमें उनका चेहरा लटका हुआ नजर आ रहा है। हालांकि मैच के बाद शाहरुख खान ने उन्हें गले भी लगाया। शाहरुख ने इसके बाद अपनी टीम के खिलाड़ियों को भी हौसला दिया।
केकेआर के जबड़े से यूं खींच लिया मैच
दरअसल, 12वें ओवर में मैच कांटे की टक्कर पर था। एक तरफ से जोस बटलर मोर्चा संभाले हुए थे, तो दूसरी ओर से अश्विन उन्हें बैक कर रहे थे, लेकिन 13वें ओवर में बाजी पलट गई। वरुण चक्रवर्ती ने पहली गेंद पर अश्विन और दूसरी पर हेटमायर को आउट कर रॉयल्स को बड़ा झटका दे दिया।
रॉयल्स के 6 विकेट 121 रन पर गिरने के बाद लगने लगा कि अब वह मुकाबला हार जाएगी, लेकिन बटलर डटे रहे। उन्होंने रॉवमन पॉवेल और ट्रेंट बोल्ट के आउट होने के बावजूद हार नहीं मानी। अंतत: उन्होंने न सिर्फ शतक जमाया, बल्कि आखिरी गेंद पर जीत दिलाकर मैदान से लौटे। बटलर इम्पेक्ट प्लेयर के तौर पर इस मैच में शामिल रहे। उन्होंने कुल 60 गेंदों में 9 चौके-6 छक्के ठोक नाबाद 107 रन जड़े।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: सुनील नारायण का शतक देख झूम उठे किंग खान, रिएक्शन वायरल
संबंधित खबरें
ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
28 mins agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
33 mins agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
51 mins agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
1 hr agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
1 hr agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
2 hrs agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines