Jos Buttler vs Virat Kohli T20 WC Record: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड की भिड़ंत 5 मार्च को होने वाली है. ये मैच मुबंई के ऐतिहासिक मैदान वानखेड़े पर खेला जाएगा. इस मैच को अपने नाम करने वाली टीम फाइनल का टिकट कटाएगी, जबकि हारने वाली टीम का पत्ता टूर्नामेंट से साफ हो जाएगा. सभी की नजरें जोस बटलर पर टिकी हुई हैं. वह 5 रन बनाते ही विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. हालांकि वह खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं.
विराट कोहली का रिकॉर्ड खतरे में
दरअसल, बटलर 5 रन बनाते ही भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. फिलहाल विराट कोहली ने भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए टी-20 मैच में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ 21 पारियों में 38.11 के औसत और 135 के स्ट्राइक रेट से 648 रन बनाए हैं. इसके अलावा उन्होंने 5 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं, जबकि 27 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में जोस बटलर ने 32.2 की औसत और 143.75 के स्ट्राइक रेट से 644 रन बनाए हैं. ऐसे में बटलर सेमीफाइनल मैच में 5 रन बनाते ही आगे निकल जाएंगे.
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के अगले बॉलिंग कोच बनेंगे जहीर खान? BCCI ने शुरू की तैयारी!
बटलर का बल्ला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक नहीं चला है. उन्होंने एक भी बड़ी पारी नहीं खेली है. बटलर के बल्ले से सात पारियों में 8.85 के निराशाजनक औसत और 106.89 के स्ट्राइक रेट से 62 रन निकले हैं. हालांकि भारत के खिलाफ बटलर का रिकॉर्ड अच्छा है. वह टी-20 में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं.
बटलर ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में नेपाल के खिलाफ 26, वेस्टइंडीज के खिलाफ 21, स्कॉटलैंड के खिलाफ 3, इटली के खिलाफ 3, श्रीलंका के खिलाफ 7 पाकिस्तान के खिलाफ 2 और न्यूजीलैंड के खिलाफ 0 रन बनाए थे. हालांकि सेमीफाइनल से पहले उनका फॉर्म में लौटना जरूरी है.
ये भी पढ़ें: T20 World Cup सेमीफाइनल में टीम इंडिया, तो पाकिस्तान में शुरू ‘TV तोड़’ आंदोलन! एंकर ने लाइव शो में काटा बवाल
संबंधित खबरें
सूर्यवंशी T20 में इतिहास रचने को तैयार, 14 नवंबर को तोड़ देंगे बड़ा रिकॉर्ड
12 mins agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
1 hr agoहार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का ट्रे़ड हुआ लगभग फाइनल
2 hrs agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
3 hrs agoअब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
11 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
12 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
12 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
13 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
13 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines