T20 World Cup सेमीफाइनल में टीम इंडिया, तो पाकिस्तान में शुरू ‘TV तोड़’ आंदोलन! एंकर ने लाइव शो में काटा बवाल

Pakistani Anchor Breaks TV: भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बनाई. पाकिस्तानी फैंस को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आ रही है. वो पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं और इसी कारण भारत को आगे बढ़ते देख खुश नहीं हैं. अब एक वीडियो सामने आ रही है, जिसमें पाकिस्तानी एंकर ने टीवी तोड़ दिया.

Pakistani Anchor Breaks TV

पाकिस्तानी एंकर का फूटा गुस्सा

Pakistani Anchor Breaks TV: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने अपना आखिरी सुपर 8 मैच जीता. उन्होंने वेस्टइंडीज को हराया और सेमीफाइनल में जगह बनाई. अब टीम इंडिया सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ भिड़ने वाली है. टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड चेज किया. भारतीय फैंस इस जीत से बेहद खुश हैं लेकिन पाकिस्तानी फैंस बेहद गुस्से में नजर आ रहे हैं. भारत की जीत के बाद अब एक टीवी एंकर ने लाइव टीवी पर बवाल काटा. उन्होंने पाकिस्तान में ‘टीवी तोड़’ आंदोलन शुरू कर दिया.

विज्ञापन

भारत की जीत के बाद पाकिस्तान में टूटा टीवी

वेस्टइंडीज ने 197 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे भारत ने 5 विकेट रहते चेज कर लिया. इसके बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर और फैंस बेहद निराश नजर आए. एक शो के दौरान भारत की जीत के तुरंत बाद पाकिस्तानी एंकर जिस टीवी पर मैच देख रहे थे, उसे ही उठाकर जोर से जमीन पर पटक दिया. उन्होंने इसके बाद टीवी को लात से तोड़ दिया. वो भारत की सेमीफाइनल में एंट्री सहन नहीं कर पाए.

विज्ञापन

आप नीचे पूरी वीडियो देख सकते हैं:

विज्ञापन

टीम इंडिया ने किया रिकॉर्ड चेज

वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रन बना डाले. कभी भी टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप में इतना बड़ा स्कोर चेज नहीं किया था. भारत लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी लेकिन अभिषेक शर्मा और ईशान किशन सस्ते में पवेलियन लौट गए. संजू सैमसन एक छोर से टिके रहे और नाबाद 97 रनों की तूफानी पारी खेली. इसी के दम पर टीम इंडिया ने 4 गेंद रहते लक्ष्य का पीछा कर लिया और सेमीफाइनल का टिकट कटाया.

सेमीफाइनल में किससे होगी भिड़ंत?

टीम इंडिया की सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ंत होने वाली है. अब तक इंग्लैंड के लिए टूर्नामेंट शानदार रहा है और वो ग्रुप 2 में नंबर 1 रहे थे. भारतीय टीम के लिए उन्हें हराना आसान नहीं होगा. 5 मार्च 2026 को वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. उम्मीद है कि टीम इंडिया जीत दर्ज करके फाइनल का टिकट कटा लेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ