Jonty Rhodes On Air India: साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर और आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के फील्डिंग कोच जोंटी रोड्स ने एयर इंडिया की खराब सेवा को लेकर नाराजगी जाहिर की है। एयर इंडिया की शिकायत करते हुए जोंटी रोड्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर की है।
जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी फ्लाइट एक घंटे की देरी से चल रही है और सीट भी उनकी टूटी हुई है। इसके अलावा टूटी हुई सीट को ठीक कराने के लिए उनको एक लेटर पर साइन भी करना पड़ा। जोंटी रोड्स अब अपनी आगामी यात्रा के लिए काफी चिंतित भी हैं।
जोंटी रोड्स ने शेयर किया ट्वीट
जोंटी रोड्स अपनी आगामी यात्रा को लेकर चिंतित है जिसमें उमकी मुंबई वापसी और केपटाउन की लंबी यात्रा शामिल है। इसको लेकर उन्होंने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि, बदकिस्मती से मेरी यात्रा जारी है। न केवल मुंबई से दिल्ली जाने वाली मेरी फ्लाइट डेढ़ घंटे की देरी से चल रही है, बल्कि मैंने बोर्डिंग के समय एक लेटर पर भी साइन किए जिसमें लिखा था कि मैं स्वीकार करता हूं कि मेरी सीट खराब है। दिल्ली से मुंबई लौटने और फिर सीधे केपटाउन जाने वाली मेरी वापसी की फ्लाइट में सवार होने के साथ अगले 36 घंटों का इंतजार नहीं कर रहा हूं।
ये भी पढ़ें:- Video: क्या रोहित शर्मा LSG करेंगे जॉइन? जोंटी रोड्स हिटमैन के मुरीद, दिया ये जवाब
एयर इंडिया ने भी दिया जवाब
जोंटी रोड्स द्वारा ट्वीट करने के बाद एयर इंडिया की तरफ से भी जवाब दिया गया है। एयर इंडिया की तरफ से लिखा गया कि, महोदय हमे आपके अनुभव के बारे में जानकर खेद हुआ है। हम आपकी चिंता की पूरी तरह से जांच करेंगे। इसके अलावा ये सुनिश्चित करेंगे कि आपकी शिकायत आंतरिक रूप से साझा की जाए। बता दें, जोंटी रोड्स ने साल 1992 से 2003 तक साउथ अफ्रीका के लिए क्रिकेट खेला था। जोंटी को उनकी शानदार फील्डिंग के लिए क्रिकेट जगत में जाना जाता था। जोंटी दुनिया के सबसे बेहतरीन फील्डिर में से एक थे।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: डेढ़ साल बाद टेस्ट टीम में लौटने को तैयार धाकड़ खिलाड़ी, बांग्लादेश के खिलाफ ही खेला था आखिरी मैच
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines