Pakistan vs England: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मुल्तान में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करने का फैसला किया। पाकिस्तान की पारी के दौरान इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट ने कुछ ऐसा किया, जो चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल रूट ने बॉल को चमकाने के लिए स्पिनर जैक लीच के सिर का सहारा लिया। रूट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर कमेंटेटर और फैंस अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ENG vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम घोषित, धाकड़ ऑलराउंडर की वापसी
पहले भी ऐसा कर चुके हैं रूट
बता दें कि कोविड-19 के बाद गेंद को चमकाने के लिए लार के इस्तेमाल पर बैन लगा हुआ है। इसलिए खिलाड़ी गेंद की चमक और पॉलिश बनाए रखने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। यह पहली बार नहीं है जब रूट ने ऐसा कुछ किया हो। उन्होंने इससे पहले 2022 में भी लीच के सिर से गेंद को चमकाया था। उन्होंने तब इंग्लैंड के 2022 के पाकिस्तान दौरे के दौरान ऐसा काम किया था। यह घटना पहले टेस्ट के 73वें ओवर में हुई थी, जहां रूट ने अपनी हरकतों के लिए जमकर सुर्खियां बटोरी थीं।
यह भी पढ़ें: IND vs NZ: भारत से भिड़ने से पहले न्यूजीलैंड की आई आफत, चोट के चलते बाहर हुआ तेज गेंदबाज
क्या है मैच का हाल
मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही, जहां टीम ने 19 रनों तक ही ओपनर अब्दुल्ला शफीक और कप्तान शान मसूद के विकेट गंवा दिए। लेकिन इसके बाद सैम अयूब और कामरान गुलाम ने पारी संभाली और दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। पाकिस्तान ने इस मैच में उसी पिच को चुना है जो पहले टेस्ट के लिए तैयार की गई थी, जहां रनों की जमकर बारिश देखने को मिली थी।
जैक लीच ने रचा इतिहास
इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 800 से अधिक रन बनाने के बाद पाकिस्तान को एक पारी और 47 रनों से हराया। मुल्तान की पिच स्पिनरों के अनुकूल है, जिसकी वजह से इंग्लैंड ने स्पिनर जैक लीच तुरंत अटैक पर आ गए। उन्होंने यहां अपने कप्तान के फैसले को सही साबित किया और पहले तीन ओवर में ही दो विकेट हासिल कर लिए। इस दौरान लीच 1889 के बाद से टेस्ट मैच के पहले दस ओवरों में विकेट लेने वाले पहले इंग्लैंड के स्पिनर बन गए।
यह भी पढे़ं: टीम इंडिया में जगह बनाकर ही दम लेगा ये खिलाड़ी! चार मैचों में जड़ दी चौथी सेंचुरी
संबंधित खबरें
ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ क्या प्लेइंग 11 में करेंगे बदलाव
26 mins agoईशान किशन ने रचा इतिहास, बने एक साल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले खिलाड़ी
48 mins agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी से टूटा RCB का सपना
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
1 hr agoबचपन में अच्छे क्रिकेटर थे नाना पाटेकर, विराट कोहली के फैन थे अभिनेता
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे पर 1 नहीं 2 वनडे टीम का हो सकता है सिलेक्शन
3 hrs agoभारत से फाइनल हारने का दर्द नहीं भूला पा रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी
12 hrs agoक्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? नहीं मिल रहा मौका
13 hrs agoहरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने पर स्मृति मंधाना का पहला रिएक्शन
13 hrs ago2027 वर्ल्ड कप में नहीं खेले हार्दिक पांड्या तो कौन लेगा उनकी जगह?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines