Joe Root Creates History: इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान और दिग्गज बल्लेबजा जो रूट पाकिस्तान के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान इतिहास रच दिया. हालांकि, रूट पाकिस्तान के खिलाफ मैच की दोनों पारियों में फ्लॉप साबित हुए. पहली पारी में महज 4 रन पर आउट होने के बाद रूट दूसरी पारी में भी सिर्फ 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. लेकिन इसके बावजूद रूट ने एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया है.
जो रूट ने तोड़ा रिकी पोटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट अब टेस्ट क्रिकेट इतिहास में अपने घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ते हुए ये वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है. रूट ने यह बड़ी उपलब्धि पाकिस्तान के खिलाफ दूसरी पारी में हासिल की. उन्हें पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए सिर्फ 9 रनों की जरूरत थी, जिसे उन्होंने आसानी से पूरा कर लिया. हालांकि, इस पारी में वह सिर्फ 24 रन बनाकर आउट हुए.
रूट ने अपने घर पर खेलते हुए टेस्ट क्रिकेट में काफी शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने इंग्लैंड में अब तक खेले 89 टेस्ट मैचों की 156 पारियों में 53.85 की औसत से 7594 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 24 शतक और 35 अर्धशतक भी निकले हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड पोंटिंग के नाम था. पोंटिंग ने अपने घरेलू मैदानों पर खेले 92 टेस्ट मैचों की 154 पारियों में 7578 रन बनाए थे. हालांकि, रूट ने अब उन्हें पीछे छोड़कर इस लिस्ट में नंबर-1 का स्थान हासिल कर लिया है.
टेस्ट में घरेलू मैदानों पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
- जो रूट (इंग्लैंड) – 7594 रन
- रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 7578 रन
- सचिन तेंदुलकर (भारत) – 7216 रन
- महेला जयवर्धने (श्रीलंका) – 7167 रन
- जैक कैलिस (साउथ अफ्रीका) – 7035 रन
ये भी पढ़ें- NAM vs RSA: नामीबिया ने साउथ अफ्रीका को हराकर दुनिया को चौंकाया, 18 रनों से जीता मुकाबला
रूट के निशाने पर अब सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड
रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ने के बाद अब जो रूट के निशाने पर महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का एक और बड़ा रिकॉर्ड है. टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में रूट फिलहाल सचिन के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर हैं. दोनों खिलाड़ियों के नाम टेस्ट क्रिकेट में 68 अर्धशतक दर्ज हैं. रूट के पास पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले में इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने का मौका होगा.
अगर रूट पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट में एक और अर्धशतकीय पारी खेलने में सफल रहते हैं, तो वह सचिन को पीछे छोड़कर टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच 9 सितंबर से एजबेस्टन में खेला जाएगा. हालांकि, रूट पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं और बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं. ऐसे में अब सबकी नजरें तीसरे टेस्ट में रूट की पारी पर होगी.
ये भी पढ़ें- ENG vs PAK: लॉर्ड्स टेस्ट में पाकिस्तान ने टेके घुटने, बाबर आजम की टीम 110 पर ढेर, इंग्लैंड के पास 261 रनों की बढ़त
संबंधित खबरें
भारत और पाक के बीच दिवाली के दिन होगा महामुकाबला, मैच का समय कर लें नोट
32 mins agoपुर्तगाल के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हासिल की है कई बड़ी उपलब्धि
1 hr agoटैक्स चोरी से फैंस का फोन गिराने तक, ये हैं रोनाल्डो के करियर के 5 विवाद
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
2 hrs agoICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
2 hrs agoवेलिंग्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का मिजाज
3 hrs agoराजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड
3 hrs agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
3 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
3 hrs agoरोहित-विराट की फील्डिंग को लेकर भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines