NAM vs RSA: नामीबिया ने साउथ अफ्रीका को हराकर दुनिया को चौंकाया, 18 रनों से जीता मुकाबला

NAM vs RSA: नामीबिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ बड़ा उलटफेर कर दिया है. नामीबिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया और 18 रनों से हार का स्वाद भी चखाया. ये दूसरा मौका है, जब नामीबिया ने साउथ अफ्रीका को ढेर किया.

नामीबिया ने दूसरी बार साउथ अफ्रीका को हराया/ Image Source: Screengrab: Fancode

नामीबिया ने दूसरी बार साउथ अफ्रीका को हराया/ Image Source: Screengrab: Fancode

NAM vs RSA: नामीबिया, साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच टी-20 ट्राई सीरीज खेली जा रही है. 28 अगस्त को ट्राई सीरीज का पहला मुकाबला नामीबिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया. विंडहोक के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में नामीबिया ने साउथ अफ्रीका को हरा कर बड़ा खेल कर दिया. मेजबान टीम ने साउथ अफ्रीका को 18 रनों से हराया और पूरी दुनिया को अपने शानदार प्रदर्शन से चौंका दिया. अफ्रीका की ओर से डेवाल्ड ब्रेविस ने तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली थी. लेकिन उनकी पारी पर पानी फिर गया.

विज्ञापन

नामीबिया ने बनाए थे 163 रन

पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी नामीबिया ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए थे. सलामी बल्लेबाज लॉरेन स्टीनकम्प और जान फ्रायलिंक ने पहले विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी की. लॉरेन ने 29 गेंदों में 41 रन बनाए, जबकि जान फ्रायलिंक ने 38 गेंदों में शानदार 60 रनों की पारी खेली थी.

विज्ञापन

उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के अपने नाम किए. इसके बाद कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने 17 गेंदों में 19 रन बनाए. वह खासा प्रभावित नहीं कर सके. सलामी जोड़ी के बाद नामीबिया के बल्लेबाज ताश के पत्ते की तरह बिखर गए. जेन निकोल लॉफ्टी-ईटन ने 4, जेन ग्रीन ने 5 और अलेक्जेंडर बुसिंग-वोल्शेंक ने 15 गेंदों में 13 रन बनाए थे.

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका की ओर से सबसे ज्यादा विकेट प्रेनेलन सुब्रायेन ने झटके. उन्होंने 4 ओवर में 32 रन खर्च कर 3 विकेट हासिल किए. इसके अलावा डुआन जानसन और ब्योर्न फोर्टुइन ने 2-2 विकेट अपने नाम किए.

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका को मिली 18 रनों से हार

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ