इंग्लैंड की कमान संभालते ही जो रूट का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों पर नहीं होगा नाइट कर्फ्यू

जो रूट ने कप्तानी संभालने के बाद बड़ा फैसला किया है. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान इंग्लैंड के खिलाड़ियों पर नाइट कर्फ्यू लागू न करने का ऐलान किया है. इससे पहले नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन करने के लिए कई खिलाड़ियों पर कार्रवाई हो चुकी है.

Image Credit: X

Image Credit: X

विज्ञापन

Joe Root: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के जरिए जो रूट दूसरी बार बतौर कप्तान नजर आएंगे. बेन स्टोक्स के संन्यास के बाद उन्हें टेस्ट कप्तान बनाया गया है. जो रूट ने कप्तान बनते ही बड़ा ऐलान किया है और उन्होंने कहा है कि अब खिलाड़ियों पर नाइट कर्फ्यू लागू नहीं होगा. न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने नियमों को उल्लंघन किया था, जिसके बाद बेन स्टोक्स को एक मैच के लिए बाहर कर दिया गया था.

जो रूट का बड़ा फैसला

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों के लिए सीरीज के दौरान नाइट कर्फ्यू का नियम बनाया था, जिसके तहत कोई भी खिलाड़ी सीरीज के दौरान 10 बजे के बाद होटल से बाहर नहीं निकलेगा. न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला जीतने के बाद बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन देर रात तक बाहर थे, जिसके बाद दोनों को अगले टेस्ट मैच से बाहर कर दिया गया था. इंग्लैंड के खिलाड़ियों को 10 बजे रात के बाद होटल से बाहर निकलने के लिए टीम मैनेजमेंट की मंजूरी लेने का नियम बनाया गया था. जिसे अब जो रूट ने खत्म करने का ऐलान कर दिया है.

विज्ञापन

इससे पहले न्यूजीलैंड के एक नाइट क्लब में हैरी ब्रूक की बाउंसर से तीखी बहस हो गई थी, जिसके बाद बोर्ड ने उनपर कार्रवाई की थी. लेकिन अब पाकिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान इंग्लैंड के खिलाड़ियों पर नाइट कर्फ्यू लागू नहीं होगा.

जो रूट ने क्या कहा?

जो रूट ने कर्फ्यू पर बात करते हुए कहा “कर्फ्यू नहीं लगने वाला है. सच कहूं तो मुझे नहीं लगता कि इसे इतना बड़ा मुद्दा बनाने की जरूरत है. कर्फ्यू के बारे में मेरा विचार यह है कि मुझे नहीं लगता कि वे कारगर होते हैं, और अगर आप चाहते हैं कि खिलाड़ी मैदान पर जिम्मेदारी निभाएं, तो उन्हें यह महसूस करना होगा कि वे समझदार वयस्क हैं और मैदान के बाहर अच्छे और ठोस फैसले ले सकते हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ