IND vs ENG: 2 रन बनाते ही जो रूट तोड़ देंगे सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड, इंग्लैंड की सरजमीं पर होगा बड़ा करिश्मा

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में जो रूट सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने वाले हैं।

Cricket News (79)
विज्ञापन

IND vs ENG:  भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। पहला मैच 20 जून से शुरू हो चुका है। इस मैच में इंग्लैंड की ओर से कई स्टार खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। सभी की निगाहें जो रूट पर होंगी। वह इंग्लैंड के सबसे अनुभवी बल्लेबाज हैं। रूट ने टेस्ट क्रिकेट में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। हालांकि अब उनके निशाने पर सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड है।

2 रन बनाते ही जो रूट रचेंगे कीर्तिमान

इंग्लैंड की सरजमीं पर भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन सचिन तेंदुलकर के नाम हैं। उन्होंने 17 मैच में 1575 रन बनाए हैं। लेकिन इस मामले में अब जो रूट सचिन से आगे निकलने वाले हैं। वह 2 रन बनाते ही सचिन का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। रूट ने अब तक 15 टेस्ट मैच में 1574 रन बनाए हैं। यानी 1 रन बनाते ही वह सचिन की बराबरी कर लेंगे। भले ही इंग्लैंड की सरजमीं पर सचिन के ज्यादा रन हैं। लेकिन भारत-इंग्लैंड के बीच खेले गए टेस्ट मैच में ओवर ऑल जो रूट ने टेस्ट में सचिन से भी ज्यादा रन बनाए हैं।

Advertisment

भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज में जो रूट के ज्यादा रन

भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक खेली गई टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन जो रूट के नाम हैं। रूट ने भारत के खिलाफ 55 पारियों में 2846 रन बनाए हैं। जबकि सचिन तेंदुलकर ने 53 पारियों में 2535 रन बनाए हैं।

टीम इंडिया की प्लेइंग 11

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, करुण नायर, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्राइडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ