IPL 2025: लगातार 17 साल से खिताब के लिए तरस रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल के इस सीजन में रजत पाटीदार की अगुवाई में उतरेगी। टीम ने पिछले साल मेगा ऑक्शन में फाफ डु प्लेसिस को रिटेन नहीं किया था। साउथ अफ्रीका के इस खिलाड़ी ने तीन साल तक टीम की कमान संभाली थी। इसके बाद टीम ने दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली से भी कप्तानी के लिए पूछा, लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया। आरसीबी के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने अब बताया है कि टीम ने क्यों विराट की जगह पाटीदार को कप्तान बनाया।
जितेश ने एक पॉडकास्ट में इस मुद्दे पर बात की। उन्होंने कहा, ‘मुझे रजत पाटीदार के कप्तान बनने के बारे में तब पता चला जब सभी को पता चल गया था। लेकिन जब आप कुछ समय के लिए खेल से जुड़े होते हैं, तो आप चीजों को समझ जाते हैं। विराट भाई टीम की कप्तानी नहीं करना चाहते थे।’
यह भी पढ़ें: मेजबान पाकिस्तान, फायदे में हिन्दुस्तान! चैम्पियंस ट्रॉफी की मेजबानी करने पर PCB को लगा 739 करोड़ का चूना
मैं रजत पाटीदार की मदद करूंगा- जितेश
उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे नहीं पता कि वह कप्तानी क्यों नहीं करना चाहते थे। मैं मैनेजमेंट में शामिल नहीं हूं। विराट पिछले दो-तीन साल से कप्तानी नहीं कर रहे थे, इसलिए मुझे लगा कि वह इस साल भी ऐसा नहीं करेंगे। इसलिए मेरे हिसाब से कप्तानी के लिए रजत सबसे अच्छा ऑप्शन था। रजत को निश्चित तौर पर कप्तान बनना चाहिए। इस खिलाड़ी ने कई सालों तक आरसीबी को अपनी सेवाएं दी हैं। मैंने रजत के साथ काफी क्रिकेट खेली है। मैं निश्चित तौर पर बतौर कप्तान रजत पाटीदार की मदद करूंगा।’
मेगा ऑक्शन में जितेश को मिले 11 करोड़
आरसीबी ने पिछले साल हुए मेगा ऑक्शन में जितेश को 11 करोड़ रुपये की बड़ी रकम देकर खरीदा है। जितेश इससे पहले पंजाब किंग्स टीम का हिस्सा थे। उनके लिए पंजाब ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल भी किया, लेकिन आखिर में आरसीबी ने उन्हें दिनेश कार्तिक की जगह लेने का फैसला किया।
संबंधित खबरें
NZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
20 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
5 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines