India A vs New Zealand A: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ आखिरी दो चार दिवसीय मुकाबलों के लिए इंडिया ए स्क्वॉड में बड़ा बदलाव किया है. झारखंड के युवा सलामी बल्लेबाज शिखर मोहन को टीम में शामिल किया गया है. वह स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की जगह लेंगे, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए सीनियर भारतीय टीम से जुड़ेंगे. शिखर को पहली बार इंडिया ए टीम में जगह मिली है. बता दें कि, न्यूजीलैंड दौरे पर इंडिया ए टीम तीन अनऑफिशियल टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी, जिसके मुकाबले सीनियर भारतीय टीम के व्हाइट-बॉल मैचों के साथ-साथ खेले जाएंगे. इस सीरीज में टीम इंडिया के कई स्टार खिलाड़ी भी खेलते नजर आएंगे.
रणजी ट्रॉफी में दमदार प्रदर्शन का मिला इनाम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 21 वर्षीय शिखर मोहन को न्यूजीलैंड ए के खिलाफ दूसरे और तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट के लिए इंडिया ए टीम में शामिल किया गया है. वह केएल राहुल की जगह लेंगे, जो न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहला अनऑफिशियल टेस्ट खेलने के बाद वनडे टीम में शामिल होंगे. शिखर ने घरेलू क्रिकेट में अपने लगातार शानदार प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है. खासकर रणजी ट्रॉफी में उनके बल्ले से निकले रनों ने उन्हें टीम में जगह दिलाने में अहम भूमिका निभाई है. झारखंड के लिए ओपनिंग करने वाले शिखर ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था, जहां उन्होंने 12 पारियों में एक दोहरे शतक की मदद से कुल 613 रन बनाए थे.
मौजूदा सीजन में भी मचाया धमाल
इतना ही नहीं, शिखर ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन की शुरुआत भी धमाकेदार अंदाज में की है. वह इस सीजन में अब तक तीन पारियों में वह 99 की औसत से 297 रन बना चुके हैं. इस दौरान उन्होंने लगातार दो शतक भी लगाए हैं. रणजी ट्रॉफी के अलावा, शिखर ने ईरानी कप में अर्धशतक लगाया है और दलीप ट्रॉफी में भी लगातार दो अर्धशतक जड़े हैं. वहीं, झारखंड टी20 लीग में उन्होंने 9 पारियों में 322 रन बनाए थे. घरेलू क्रिकेट में उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन का इनाम अब उन्हें इंडिया ए टीम में चयन के रूप में मिला है.
केएल राहुल वनडे सीरीज के लिए छोड़ेंगे इंडिया A का साथ
दरअसल, इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट 31 अक्टूबर से खेला जाएगा. वहीं, भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर से करेगी. इसी वजह से केएल राहुल इंडिया ए के आखिरी दो चार दिवसीय मुकाबलों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. वह वनडे टीम से जुड़ने के लिए इंडिया ए का साथ छोड़ देंगे. दूसरी ओर, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की फिटनेस को लेकर भी अच्छी खबर सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, पंत अगले सप्ताह से हल्की ट्रेनिंग शुरू कर सकते हैं. हालांकि, उनकी उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर करेगी.
ये भी पढ़ें- IND vs NZ: दूसरे T20I से बाहर हुए ईशान किशन, भारत को लगा तगड़ा झटका, BCCI ने दिया अपडेट
न्यूजीलैंड ए के खिलाफ आखिरी दो मैचों के लिए इंडिया ए की अपडेटेड टीम
यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन स्मरण, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (कप्तान, विकेट कीपर), वॉशिंगटन सुंदर, आकिब नबी, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, मानव सुथार, मुकेश चौधरी, साई सुदर्शन, यश राठौड़, मुकेश कुमार, ऋषभ पंत (फिटनेस पर निर्भर) और शिखर मोहन (आखिरी दो मैचों के लिए).
न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले मुकाबले के लिए इंडिया ए की टीम
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन स्मरण, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (कप्तान और विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, आकिब नबी, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, मानव सुथार, मुकेश चौधरी, साई सुदर्शन, यश राठौड़ और मुकेश कुमार.
ये भी पढ़ें- चोटिल ईशान किशन की जगह दूसरे T20I की प्लेइंग-11 में शामिल हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी, कोच-कप्तान किसे देंगे मौका?
संबंधित खबरें
हार्दिक पंड्या की कप्तानी पर संकट? मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट ने दिया हिंट
18 mins agoBCCI का बड़ा ऐलान, परविंदर अवाना बने जूनियर सिलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष
54 mins agoविराट कोहली ने किया था टीम में वापसी का वादा, फिर नहीं दिया जवाब
59 mins ago72 साल का इंतजार खत्म, भारत ने एशियन TT चैंपियनशिप में जीता मेडल
1 hr ago30 की उम्र में भारतीय क्रिकेटर सब्बीनेनी मेघना ने किया संन्यास का ऐलान
3 hrs agoईशान की जगह दूसरे T20I की प्लेइंग-11 में शामिल हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
4 hrs agoIND vs NZ: दूसरे T20I से बाहर हुए ईशान किशन, भारत को लगा तगड़ा झटका
6 hrs agoइंडिया ए के खिलाफ न्यूजीलैंड ए की टीम का ऐलान, 24 साल का खिलाड़ी बना कप्तान
6 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा T20I मैच खेल सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
7 hrs agoAsian Para Games: भारतीय एथलीटों ने रचा इतिहास, पार किया 100 मेडल का आंकड़ा
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines