न्यूजीलैंड दौरे के लिए इंडिया ए स्क्वॉड में बड़ा बदलाव, केएल राहुल की जगह झारखंड के शिखर मोहन को मिला मौका
India A vs New Zealand A: न्यूजीलैंड दौरे पर इंडिया ए टीम तीन अनऑफिशियल टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी, जिसके मुकाबले सीनियर भारतीय टीम के व्हाइट-बॉल मैचों के साथ-साथ खेले जाएंगे. BCCI ने सीरीज के आखिरी दो मैचों के लिए इंडिया ए की टीम में बड़ा बदलाव किया है.
झारखंड के शिखर मोहन को पहली बार इंडिया ए टीम में मिली जगह (PIC Credit - X/ANI)
India A vs New Zealand A: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ आखिरी दो चार दिवसीय मुकाबलों के लिए इंडिया ए स्क्वॉड में बड़ा बदलाव किया है. झारखंड के युवा सलामी बल्लेबाज शिखर मोहन को टीम में शामिल किया गया है. वह स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की जगह लेंगे, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए सीनियर भारतीय टीम से जुड़ेंगे. शिखर को पहली बार इंडिया ए टीम में जगह मिली है. बता दें कि, न्यूजीलैंड दौरे पर इंडिया ए टीम तीन अनऑफिशियल टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी, जिसके मुकाबले सीनियर भारतीय टीम के व्हाइट-बॉल मैचों के साथ-साथ खेले जाएंगे. इस सीरीज में टीम इंडिया के कई स्टार खिलाड़ी भी खेलते नजर आएंगे.
विज्ञापन
रणजी ट्रॉफी में दमदार प्रदर्शन का मिला इनाम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 21 वर्षीय शिखर मोहन को न्यूजीलैंड ए के खिलाफ दूसरे और तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट के लिए इंडिया ए टीम में शामिल किया गया है. वह केएल राहुल की जगह लेंगे, जो न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहला अनऑफिशियल टेस्ट खेलने के बाद वनडे टीम में शामिल होंगे. शिखर ने घरेलू क्रिकेट में अपने लगातार शानदार प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है. खासकर रणजी ट्रॉफी में उनके बल्ले से निकले रनों ने उन्हें टीम में जगह दिलाने में अहम भूमिका निभाई है. झारखंड के लिए ओपनिंग करने वाले शिखर ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था, जहां उन्होंने 12 पारियों में एक दोहरे शतक की मदद से कुल 613 रन बनाए थे.
विज्ञापन
Jharkhand opener Shikhar Mohan hasreceived an India A call-up and will jointhe team on October 27. He will replaceKL Rahul, who will join the ODI squad. #CricketTwitter
इतना ही नहीं, शिखर ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन की शुरुआत भी धमाकेदार अंदाज में की है. वह इस सीजन में अब तक तीन पारियों में वह 99 की औसत से 297 रन बना चुके हैं. इस दौरान उन्होंने लगातार दो शतक भी लगाए हैं. रणजी ट्रॉफी के अलावा, शिखर ने ईरानी कप में अर्धशतक लगाया है और दलीप ट्रॉफी में भी लगातार दो अर्धशतक जड़े हैं. वहीं, झारखंड टी20 लीग में उन्होंने 9 पारियों में 322 रन बनाए थे. घरेलू क्रिकेट में उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन का इनाम अब उन्हें इंडिया ए टीम में चयन के रूप में मिला है.
🚨BREAKING
Jharkhand’s Shikhar Mohan has been added to India A squad for the last two red-ball games against NZ A.
केएल राहुल वनडे सीरीज के लिए छोड़ेंगे इंडिया A का साथ
दरअसल, इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट 31 अक्टूबर से खेला जाएगा. वहीं, भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर से करेगी. इसी वजह से केएल राहुल इंडिया ए के आखिरी दो चार दिवसीय मुकाबलों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. वह वनडे टीम से जुड़ने के लिए इंडिया ए का साथ छोड़ देंगे. दूसरी ओर, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की फिटनेस को लेकर भी अच्छी खबर सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, पंत अगले सप्ताह से हल्की ट्रेनिंग शुरू कर सकते हैं. हालांकि, उनकी उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर करेगी.
न्यूजीलैंड ए के खिलाफ आखिरी दो मैचों के लिए इंडिया ए की अपडेटेड टीम
यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन स्मरण, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (कप्तान, विकेट कीपर), वॉशिंगटन सुंदर, आकिब नबी, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, मानव सुथार, मुकेश चौधरी, साई सुदर्शन, यश राठौड़, मुकेश कुमार, ऋषभ पंत (फिटनेस पर निर्भर) और शिखर मोहन (आखिरी दो मैचों के लिए).
विज्ञापन
न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले मुकाबले के लिए इंडिया ए की टीम
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन स्मरण, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (कप्तान और विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, आकिब नबी, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, मानव सुथार, मुकेश चौधरी, साई सुदर्शन, यश राठौड़ और मुकेश कुमार.