Jemimah Rodrigues Injury: 28 अगस्त से शुरू होने वाले महिला एशिया कप 2026 से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स चोट के कारण इंग्लैंड में खेली जाने वाली ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं. उनकी फ्रेंचाइजी सदर्न ब्रेव ने शनिवार को इसकी पुष्टि की. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 25 वर्षीय जेमिमा को हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है, जिसके चलते उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा. इस चोट के कारण उनका आगामी एशिया कप में खेलना संदिग्ध हो गया है, जिससे टीम इंडिया की टेंशन बढ़ गई है.
चोट के कारण द हंड्रेड से बाहर हुईं जेमिमा रोड्रिग्स
द हंड्रेड 2026 सीजन के लिए सदर्न ब्रेव्स ने जेमिमा रोड्रिग्स को 60,000 पाउंड की भारी भरकम रकम में टीम में शामिल किया था. जेमिमा ने इस सीजन में टीम के लिए शानदार प्रदर्शन भी किया और 6 पारियों में 35.75 की औसत और 131.19 के स्ट्राइक रेट से कुल 143 रन बनाए. उनके बाहर होने से सदर्न ब्रेव को बड़ा झटका लगा है.
सदर्न ब्रेव टीम ने एक्स पर आधिकारिक पोस्ट पर जेमिमा के टूर्नामेंट से बाहर होने की जानकारी दी है. फ्रेंचाइजी ने जेमिमा के रिप्लेसमेंट के तौर पर ऑलराउंडर चार्ली नॉट को अपनी टीम में शामिल किया है. अब जेमिमा इलाज के लिए भारत लौटेंगी और उनकी फिटनेस पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी.
टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन!
गौरतलब है कि महिला एशिया कप 2026 का आगाज 28 अगस्त से होने जा रहा है. भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 30 अगस्त को थाईलैंड के खिलाफ मुकाबले से करेगी. इसके बाद भारत का सामना 3 सितंबर को हांगकांग से होगा और फिर टीम 5 सितंबर को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी. जेमिमा के पास हैमस्ट्रिंग की चोट से पूरी तरह उबरने के लिए अब एक महीने से भी कम समय बचा है.
ऐसे में उनकी फिटनेस पर भारतीय टीम मैनेजमेंट की नजरें रहेंगी. अगर वह समय पर फिट नहीं हो पाती हैं, तो यस्तिका भाटिया और प्रतिका रावल को टी20 टीम में वापस बुलाने पर विचार किया जा सकता है. बता दें कि, भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने हाल ही में महिला एशिया कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान किया था, जिसमें जेमिमा का नाम भी शामिल था.
महिला एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह, एन श्री चरणी, नंदनी शर्मा.
रिजर्व: प्रतिका रावल, उमा छेत्री (विकेटकीपर), वैष्णवी शर्मा, सयाली सतघरे, मिन्नू मणि.
ये भी पढ़ें- बाबर आजम ने नहीं दिया था इरफान पठान को इंटरव्यू? 3 साल बाद खुला राज
8 टीमों के बीच होगी जंग
इस बार महिला एशिया कप का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में होने जा रहा है. 28 अगस्त से 13 सितंबर तक खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें खिताब के लिए मैदान में उतरेंगी, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप A में भारत, पाकिस्तान, थाईलैंड और हांगकांग चीन को रखा गया है. वहीं ग्रुप B में श्रीलंका, बांग्लादेश, यूएई और इंडोनेशिया की टीमें हैं. दोनों ग्रुप से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. पहला सेमीफाइनल 10 सितंबर और दूसरा सेमीफाइनल 11 सितंबर को खेला जाएगा. वहीं, टूर्नामेंट का फाइनल 13 सितंबर को होगा.
ये भी पढ़ें- क्या पाकिस्तान क्रिकेट को अलविदा कहेंगे खुशदिल शाह? वायरल दावों पर खुद तोड़ी चुप्पी
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
30 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
52 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines