Jasprit Bumrah: टीम इंडिया के धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लंबे समय से ब्रेक पर चल रहे हैं। आखिरी बार बुमराह को टी20 विश्व कप 2024 में खेलते हुए देखा गया था। जिसमें उन्होंने कमाल का प्रदर्शन करके टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। जिसके बाद अब फैंस को बुमराह की मैदान पर वापसी का इंतजार हो रहा है। हालांकि बीसीसीआई उनको अभी और ब्रेक देने के मूड में हैं। इस बीच जसप्रीत बुमराह का एक इंटरव्यू सामने आया है।
गेंदबाजों पर बुमराह का बड़ा बयान
इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत करते हुए जसप्रीत बुमराह ने बताया कि “मैं गेंदबाजों का समर्थक हूँ। मैं समझता हूँ कि हमारे देश में बड़े बल्लेबाजों को पसंद किया जाता है और यह सही भी है, लेकिन मेरे लिए गेंदबाज खेल को आगे बढ़ाते हैं। मैं उस पीढ़ी से आता हूँ जहाँ टेस्ट क्रिकेट को टेलीविजन पर ज्यादा दिखाया जाता था और मेरे लिए आज तक यह सबसे बढ़िया फॉर्मेट है। हमारे सेटअप में, बल्लेबाज और गेंदबाज के बीच कोई अंतर नहीं है क्योंकि हम सभी को एक काम करना है और वो है टीम को जीत दिलाना।”
ये भी पढ़ें:- ‘उसे नियमों का पालन करना होगा..’ ईशान किशन को BCCI का कड़ा संदेश
वर्कलोड के चलते ब्रेक पर बुमराह
जसप्रीत बुमराह ने टी20 विश्व कप 2024 में काफी खतरनाक गेंदबाजी की थी। जिसके बाद से बुमराह ब्रेक पर चल रहे हैं। सेलेक्टर भी आगे के वर्कलोड को देखते हुए उनको ब्रेक दे रहे हैं। बांग्लादेश के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज से भी बुमराह बाहर रह सकते हैं। हालांकि न्यूजीलैंड के साथ होने वाली घरेलू टेस्ट सीरीज में बुमराह की वापसी हो सकती है।
यॉर्कर ‘किंग’ बुमराह
जसप्रीत बुमराह की सटीक यॉर्कर का बड़े से बड़े बल्लेबाजों के पास भी कोई जवाब नहीं होता है। यॉर्कर को लेकर बुमराह ने बताया कि “यह गेंद किसी सिनेमाई चीज की तरह है, इसलिए एक युवा के लिए यह रोमांचक है। यह शायद क्रिकेट में मेरी देखी गई पहली गेंद है।”
ये भी पढ़ें:- ये 3 गेंदबाज ले सकते हैं बांग्लादेश की सीरीज में मोहम्मद शमी की जगह, एक ने तो T20 वर्ल्ड कप में मचा दिया था धमाल
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
6 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
6 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
7 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
8 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
9 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
9 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
11 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines