Jasprit Bumrah Wisden Test XI of the Year: मशहूर क्रिकेट मैगजीन विजडन ने साल 2024 की मेंस टेस्ट टीम ऑफ द ईयर का ऐलान कर दिया है। इस टीम का कप्तान भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को बनाया गया है। इस टीम में बुमराह के अलावा युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को भी मौका मिला है, जिन्होंने हाल ही में खत्म हुई बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में जोरदार प्रदर्शन किया था। हालांकि उनके इस प्रदर्शन के बाद भी टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज 1-3 के अंतर से गंवा दी थी।
टीम में इंग्लैंड के क्रिकेटरों का जलवा
विजडन की इस टीम में 26 साल या उससे कम उम्र के छह खिलाड़ी और साल 2024 में डेब्यू करने वाले तीन खिलाड़ी शामिल हैं। इस टीम के टॉप सात खिलाड़ियों में इंग्लैंड के बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला है, जिसमें बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रुक और जेमी स्मिथ का नाम शामिल है। इनके अलावा इंग्लैंड के ही गस एटकिंसन को भी इस टीम में जगह मिली है। इस टेस्ट टीम में इंग्लैंड के पांच, भारत के दो, न्यूजीलैंड के तीन और श्रीलंका के एक खिलाड़ी को जगह मिली है।
यह भी पढ़ें: नाइजीरिया ने बड़ी टीम का ‘शिकार’ कर रचा इतिहास, देखने लायक जीत का जश्न
बुमराह के लिए यादगार रहा पिछला साल
बुमराह के लिए साल 2024 बेहद स्पेशल रहा, जहां उन्होंने जोरदार प्रदर्शन करते हुए 13 टेस्ट में 71 विकेट लिए। यह न केवल बुमराह का इस फॉर्मेट में बेस्ट प्रदर्शन था, बल्कि हाल के सालों में किसी भी तेज गेंदबाज द्वारा किया गया बेस्ट प्रदर्शन भी था।
पैनल ने जायसवाल की पारी को माना बेस्ट
टीम का सिलेक्शन 41 क्रिकेट लेखकों के एक पैनल द्वारा किया गया और इसमें 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक के प्रदर्शनों को ध्यान में रखा गया। इस पैनल ने जायसवाल की इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम में खेली गई 209 रन की पारी को साल की सर्वश्रेष्ठ पारी के रूप में चुना है।
विजडन की टेस्ट टीम में किन खिलाड़ियों को मिला मौका
विजडन की 2024 की टेस्ट टीम ऑफ द ईयर- यशस्वी जायसवाल, बेन डकेट, केन विलियमसन, जो रूट, हैरी ब्रुक, कामिंदु मेंडिस, जेमी स्मिथ (विकेट-कीपर), रवींद्र जडेजा, गस एटकिंसन, मैट हेनरी, जसप्रीत बुमराह।
यह भी पढ़ें: कौन हैं हिमानी मोर, जिनके साथ ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने शादी कर चौंकाया, इस खेल से है कनेक्शन
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
13 mins agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
55 mins agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
1 hr agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
2 hrs agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
2 hrs agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
3 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
3 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines