नाइजीरिया ने बड़ी टीम का 'शिकार' कर रचा इतिहास, देखने लायक जीत का जश्न

U-19 Womens T20 World Cup 2025: नाइजीरिया की टीम ने न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीम को मात देकर इतिहास रच दिया है।

Nigeria Beat New zealand

Nigeria Beat New zealand

U-19 Womens T20 World Cup 2025: क्रिकेट का खेल पूरी तरह से अनिश्चितताओं का खेल है, जहां कभी भी कुछ भी संभव है। इस खेल में ऐसा ही नजारा सोमवार को देखने को मिला, जहां आईसीसी अंडर-19 महिला टी-20 वर्ल्ड कप में नाइजीरिया जैसी कमजोर टीम ने न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीम को धूल चटा दी। नाइजीरिया की टीम ने रोमांचक मैच में दो रन से जीत करके इतिहास रच दिया।

विज्ञापन

नाइजीरिया ने दर्ज की वर्ल्ड कप की पहली जीत

खास बात यह है कि नाइजीरिया की टीम ने पहली बार वर्ल्ड कप में जीत हासिल की है। आईसीसी महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप में डेब्यू करने वाली नाइजीरिया टीम को वर्ल्ड कप में जीत के लिए सिर्फ एक मैच का इंतजार करना पड़ा, क्योंकि टीम का शनिवार को समोआ के खिलाफ मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

13-13 ओवरों का हुआ मैच

मलेशिया के सारावाक में बारिश के चलते मैदान गीला था और पिछले मैच की तरह इस मैच पर भी रद्द होने का खतरा मंडरा रहा था। लेकिन जब बारिश रुकी तो अंपायरों ने मैच 13-13 ओवरों का करने का फैसला किया। नाइजीरिया ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित ओवरों में छह विकेट पर 65 रन बनाए। स्कोरबोर्ड पर इतने रन देकर किसी को भी टीम की जीत की उम्मीद नहीं थी। लेकिन यहां उनके गेंदबाजों को कुछ और ही मंजूर था, जिन्होंने कीवी खिलाड़ियों को एक-एक रन के लिए तरसा दिया।

आखिरी ओवर में नौ रन नहीं बना सकी कीवी टीम

इससे न्यूजीलैंड की टीम पर दबाव पूरी तरह बढ़ता चला गया। कीवी टीम एक समय पांच विकेट पर 57 रन बनाकर जीत के काफी करीब दिख रही थी। टीम के पास तब पांच विकेट बाकी थे और उसे एक ओवर में जीत के लिए नौ रनों की दरकार थी। लेकिन यहां नाइजीरिया की लिलियन उदे ने कसी गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम को दो रनों से रोमांचक जीत दिला दी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ