हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

इन 3 भारतीय खिलाड़ियों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, वनडे और टेस्ट में लगा झटका

आईसीसी ने 12 अगस्त को अपनी नई रैंकिंग जारी कर दी है. नई रैंकिंग में पाकिस्तान के बाबर आजम को फायदा हुआ है. वह 716 रेटिंग के साथ टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में 10वें स्थान पर आ गए हैं. इसके अलावा भारत के 3 स्टार खिलाड़ियों को आईसीसी की नई रैंकिंग में नुकसान हुआ है.

विज्ञापन

ICC Rankings: 12 अगस्त को आईसीसी ने अपनी नई रैंकिंग जारी की है. आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को फायदा हुआ है. उन्होंने टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में 5 पायदान की छलांग लगाते हुए टॉप-10 में एंट्री मार ली है. वहीं, दूसरी ओर भारत के 3 स्टार खिलाड़ियों को नुकसान हुआ है. लिस्ट में जसप्रीत बुमराह का भी नाम शामिल है. उन्हें वनडे बॉलिंग रैंकिंग में नुकसान हुआ है.

इन 3 भारतीय खिलाड़ियों को हुआ नुकसान

आईसीसी वनडे बॉलिंग रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को 1-1 पायदान का नुकसान हुआ है. सिराज 22वें स्थान से 23वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि बुमराह को भी 1 पायदान का नुकसान हुआ है. बुमराह 24वें स्थान से 25वें स्थान पर पहुंच गए हैं. वहीं, टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में ऋषभ पंत को नुकसान हुआ है. वह 13वें स्थान से 14वें स्थान पर आ गए हैं. पंत को आईसीसी रैंकिंग टॉप-10 में जगह बनाने के लिए श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में कमाल का प्रदर्शन करना होगा.

ये भी पढ़ें: World Cup 2027 के बाद सिर्फ T20I क्रिकेट खेलेंगे जसप्रीत बुमराह

विज्ञापन

वनडे बैटिंग रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा बरकरार

आईसीसी वनडे बैटिंग रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा बरकरार है. टॉप-5 बल्लेबाजों में रोहित शर्मा, विराट कोहली और शुभमन गिल का नाम शामिल है. गिल 801 रेटिंग के साथ पहले नंबर पर हैं, जबकि विराट कोहली 767 अंक के साथ तीसरे नंबर पर हैं, वहीं, रोहित शर्मा 758 अंक के साथ चौथे नंबर पर हैं.

वहीं, टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह 870 रेटिंग के साथ पहले नंबर पर हैं, जबकि रवींद्र जडेजा टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में अपना झंडा गाड़े हुए हैं. वह 446 रेटिंग पॉइंट के साथ पहले नंबर पर हैं. ये खिलाड़ी लगातार भारत के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और आईसीसी रैकिंग में अपनी बादशाहत बनाए हुए हैं.

विज्ञापन

वहीं, अब श्रीलंका के खिलाफ होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय खिलाड़ियों पर नजरें रहने वाली है. ये खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर आईसीसी रैंकिंग में लंबी छलांग लगाना चाहेंगे.

ये भी पढ़ें: ICC टेस्ट रैंकिंग में बाबर आजम का बड़ा धमाका

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola