India vs Australia 5th Test: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का आखिरी मुकाबला सिडनी में खेला जा रहा है। इस मैच में रोहित शर्मा के बाहर रहने के बाद जसप्रीत बुमराह कप्तानी कर रहे हैं। वहीं मैच के दूसरे दिन जसप्रीत बुमराह को मैदान से बाहर जाना पड़ा था। दरअसल पीठ में ऐंठन के चलते बुमराह को स्कैन के लिए अस्पताल जाना पड़ा था। हालांकि मैच के दौरान ही बुमराह स्कैन कराने के बाद ड्रेसिंग रूम में वापस लौट आए थे। अब उनको लेकर ताजा अपडेट सामने आया है।
बल्लेबाजी के लिए ठीक बुमराह
दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद अब तेज गेंदबाज को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। इंडियन एक्सप्रेस के स्पोर्ट्स एडिटर साहिल मल्होत्रा के मुताबिक “बुमराह को बल्लेबाजी के लिए ठीक होना चाहिए, लेकिन उनकी गेंदबाजी पर फैसला कल लिया जाएगा और ये देखा जाएगा कि वह कैसा महसूस करते हैं।”
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह को क्यों जाना पड़ा था बाहर? कृष्णा ने बताई थी ये वजह
दूसरे दिन डाले महज 10 ओवर
सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन जसप्रीत बुमराह ने महज 10 ओवर ही डाले थे। इस दौरान उनको एक सफलता भी मिली थी। अब दूसरी पारी में जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी टीम इंडिया के लिए काफी अहम होने वाली है, ऐसे में पूरी टीम और भारतीय फैंस चाहेंगे कि बुमराह गेंदबाजी करने के लिए भी पूरी तरह फिट हो जाए।
दूसरे दिन भारत ने हासिल की 145 रन की लीड
दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया को 181 रन पर ऑलआउट करने के बाद टीम इंडिया ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए 145 रन की लीड हासिल कर ली थी। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 6 विकेट खोकर 141 रन बना लिए थे। दूसरे दिन ऋषभ पंत ने टीम इंडिया के लिए 61 रन की धमाकेदार पारी खेली। अपनी पारी में पंत ने 6 चौके और 4 शानदार छक्के लगाए।
ये भी पढ़ें:- क्या चहल और धनश्री लेने वाले हैं तलाक? इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को किया अनफॉलो
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
6 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
7 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
7 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
7 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
8 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
9 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
9 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
10 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines