क्या चहल और धनश्री लेने वाले हैं तलाक? इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को किया अनफॉलो

Yuzvendra Chahal Dhanashree Verma Divorce: युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही है कि दोनों एक-दूसरे से अलग होने वाले हैं। अब दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है।

Yuzvendra Chahal

Yuzvendra Chahal

Yuzvendra Chahal Dhanashree Verma Divorce: भारतीय टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही हैं कि दोनों एक-दूसरे से अलग होने वाले हैं। वहीं अब इन अटकलों के बीच चहल और धनश्री ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है।

विज्ञापन

चहल ने हटाई सब तस्वीरें

इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो करने के बाद युजवेंद्र ने धनश्री के साथ की सभी तस्वीरों को हटा दिया है। जिसके बाद फैंस को लगने लगा है कि ये दोनों ही एक-दूसरे से अलग होने वाले हैं। दूसरी तरफ अभी तक तलाक को लेकर चहल और धनश्री की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस जोड़े के करीबी सूत्रों ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि, तलाक की अफवाहें सच हैं। इसे आधिकारिक रूप से स्वीकार किए जाने में बस कुछ ही समय बाकी है। उनके अलग होने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन यह स्पष्ट है कि इस जोड़े ने अलग-अलग जीवन जीने का फैसला किया है।”

विज्ञापन

इससे पहले भी चहल और धनश्री वर्मा के तलाक की काफी चर्चाएं हुई थी। सोशल मीडिया पर हर कोई इन दोनों को लेकर बाते कर रहा था। उस वक्त युजवेंद्र ने तलाक की अफवाहों को खारिज करते हुए एक नोट पोस्ट किया था और अपने प्रशंसकों से धनश्री के साथ उनके संबंधों के बारे में अफवाहों पर विश्वास न करने या न फैलाने के लिए कहा था। युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने 11 दिसंबर साल 2020 में एक-दूसरे से शादी की थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ