ICC T20I Rankings: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने बुधवार, 7 अक्टूबर को नई टी20I रैंकिंग जारी कर दी है. ताजा टी20I रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला है. एक तरफ बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक साथ 18 स्थानों की छलांग लगाकर टॉप-10 में एंट्री कर ली है, तो वहीं गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल को भी जबरदस्त फायदा हुआ है. बुमराह और अक्षर दोनों ने लंबी छलांग लगाते हुए टी20I गेंदबाजों की रैंकिंग में टॉप-10 में जगह बना ली है.
अक्षर पटेल ने मारी 16 पायदान की लंबी छलांग
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को नई टी20I रैंकिंग में बंपर फायदा हुआ है. अक्षर ने एक साथ 16 स्थानों की छलांग लगाकर टॉप-10 में एंट्री कर ली है. इससे पहले वह 23वें स्थान पर थे. अक्षर को उनके हालिया शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है. उन्होंने हाल ही में एशियन गेम्स 2026 में श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 4 विकेट हासिल किए थे और भारत को गोल्ड मेडल दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी.
इसके बाद उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में 26 रन देकर 2 विकेट चटकाए. लगातार बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर अक्षर अब टी20I गेंदबाजों की रैंकिंग में 23वें से सीधे 7वें नंबर पर पहुंच गए हैं. उनके खाते में 664 अंक हो गए हैं.
जसप्रीत बुमराह ने की टॉप-10 में एंट्री
भारत के सबसे भरोसेमंद तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी नई टी20I रैंकिंग में जबरदस्त फायदा हुआ है. बुमराह ने 3 पायदान की छलांग लगाकर टॉप-10 में एंट्री कर ली है. वह 649 रेटिंग अंकों के साथ 10वें नंबर पर पहुंच गए हैं. इससे पहले वो 13वें स्थान पर मौजूद थे. बुमराह ने पाकिस्तान के खिलाफ एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया था, जबकि श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्होंने दो विकेट हासिल किए थे. इन्हीं शानदार प्रदर्शन का इनाम उन्हें रैंकिंग में देखने को मिला है. बता दें कि, बुमराह और अक्षर के अलावा टॉप-10 में कोई भारतीय खिलाड़ी मौजूद नहीं है.
ये भी पढ़ें- ICC T20I रैंकिंग में 18 पायदान ऊपर पहुंचे कप्तान श्रेयस अय्यर, ईशान किशन का टॉप पर दबदबा है बरकरार
राशिद खान फिर बने नंबर-1 टी20I गेंदबाज
अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान फिर से टी20I क्रिकेट के नंबर-1 गेंदबाज बन गए हैं. राशिद ने एक बार फिर टी20I गेंदबाजों की रैंकिंग में नंबर-1 की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है. उन्होंने एक स्थान की छलांग लगाते हुए पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद को पीछे छोड़ दिया है. अबरार अब दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं. हालांकि, दोनों के रेटिंग अंक में सिर्फ 2 अकों का अंतर है. राशिद के खाते में 720 पॉइंट्स हैं, जबकि अबरार के पास 718 अंक हैं. वहीं, तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के एडम जैम्पा, चौथे पर इंग्लैंड के आदिल रशिद और 5वें नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के नाथन एलिस बने हुए हैं.
ये भी पढ़ें- 4 टीमों का ऐलान, बदला कप्तान… BCCI ने एक दिन में लिए 6 बड़े फैसले, नए सिलेक्टर की तलाश भी शुरू
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
20 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines