वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में नहीं देखकर हैरान हुए जापान के कप्तान, मैच के बाद कही दिल की बात

India vs Japan: वैभव सूर्यवंशी को मंगलवार को सानो में भारत और जापान के खिलाफ खेले गए ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मैच के लिए प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया. वैभव को मौका ना मिलने पर जापान के कप्तान केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग भी निराश हुए.

Vaibhav Sooryavanshi

जापान के खिलाफ भी वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला मौका (PIC Credit -AI)

India vs Japan, Vaibhav Sooryavanshi: सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में मंगलवार (22 सितंबर) को भारत और जापान के बीच खेला गया एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मुकाबला बेहद रोमांचक साबित हुआ. बारिश के कारण मैच को घटाकर 5-5 ओवर्स का कर दिया गया था. आखिरी गेंद तक चले इस सांसे रोक देने वाले मुकाबले में टीम इंडिया ने जापान के खिलाफ सिर्फ 2 रनों से जीत दर्ज की. वहीं, मैच के बाद जापान के कप्तान केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग ने 15 साल के भारतीय तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया, जो काफी चर्चा में है.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में नहीं देखकर हैरान थे जापान के कप्तान

महज 15 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर इतिहास रचने वाले वैभव सूर्यवंशी जापान के खिलाफ ऐतिहासिक टी20I मुकाबले में भारतीय प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं थे. वैभव को मौका मिलने से सिर्फ भारतीय फैंस ही नहीं, बल्कि जापान के कप्तान केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग भी हैरान थे. मैच के बाद जापान के कप्तान ने वैभव को लेकर बात करते हुए कहा कि वे बहुत वैभव को प्लेइंग 11 में न देखकर हैरान थे.

विज्ञापन

उन्होंने कहा, “मुझे थोड़ी निराशा हुई कि 15 वर्षीय प्रतिभाशाली वैभव सूर्यवंशी आज टीम में शामिल नहीं थे.” जापान के कप्तान ने मैच से पहले भी वैभव के बारे में बात की थी और वह उन्हें खेलते देखना चाहते थे. बता दें कि, वैभव को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में भी खेलने का मौका नहीं मिला था. ऐसे में सभी को जापान के खिलाफ मुकाबले में उनके मैदान पर उतरने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

विज्ञापन

आखिरी ओवर में टीम इंडिया ने दर्ज की 2 रन से जीत

मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 5 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर सिर्फ 32 रन बनाए. टीम के लिए श्रेयस अय्यर ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 16 रन बनाए, जबकि संजू सैमसन 9 और ईशान किशन 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे. वहीं, अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले ही आउट हो गए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी जापान की टीम 5 ओवर में 3 विकेट पर 30 रन ही बना सकी.  जापान को आखिरी ओवर में जीत के लिए सिर्फ 8 रन चाहिए थे और उसके 7 विकेट बाकी थे.

कप्तान श्रेयस अय्यर ने गेंद अक्षर पटेल को थमाई. अक्षर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 5 रन देकर भारत को 2 रन से रोमांचक जीत दिला दी. भारत की ओर से अक्षर पटेल ने कसी हुई गेंदबाजी की, जबकि वॉशिंगटन सुंदर ने दो अहम विकेट चटकाए. यह भारत और जापान के बीच पहला इंटरनेशनल क्रिकेट मैच था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ