हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

18 की उम्र में IPL डेब्यू, फिर लगा 2 साल का बैन, 3 टीमों ने छोड़ा साथ… अब RCB का सबसे बड़ा मैच विनर बना ये खिलाड़ी

IPL 2026: रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. आरसीबी ने लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई है और खिताब से अब सिर्फ एक कदम दूर है. टीम की इस सफलता में एक युवा खिलाड़ी ने अहम भूमिका निभाई है.

विज्ञापन
IPL 2026, RCB

IPL 2026, RCB: डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-1 में गुजरात टाइटंस को 92 रनों से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. आरसीबी की टीम लगातार अपने दूसरे IPL खिताब से अब सिर्फ एक कदम दूर है. RCB की इस सफलता का श्रेय जहां कप्तान रजत पाटीदार, विराट कोहली, भुवनेश्वर कुमार, और क्रुणाल पंड्या जैसे बड़े खिलाड़ियों को दिया जा रहा है, वहीं एक युवा भारतीय खिलाड़ी ने भी चुपचाप टीम के लिए कमाल किया और अहम योगदान दिया है. वह बेंगलुरु टीम के लिए बड़े मैच विनर बनकर उभरे हैं. तो चलिए जानते हैं कौन है वो खिलाड़ी?

कौन हैं RCB की जीत का नया ‘ट्रम्प कार्ड’?

यह खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि जम्मू-कश्मीर के युवा तेज गेंदबाज रसिख सलाम डार हैं. रसिख सलाम आईपीएल 2026 में RCB के लिए विकेट लेने के मामले में दूसरे सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं. उन्होंने क्वालिफायर-1 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 24 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. इस दौरान उन्होंने एक मेडन ओवर भी डाला.

शुरुआती कुछ मैचों से बाहर रहने के बावजूद रसिख ने शानदार वापसी की और अब वह भुवनेश्वर कुमार के बाद टीम के सबसे प्रभावी गेंदबाज बन चुके हैं. 26 साल के रसिख इस सीजन अब तक खेले 11 मैचों में 23.62 की औसत और 9.73 की इकॉनोमी रेट से 16 विकेट अपने नाम कर चुके हैं.

विज्ञापन

RCB ने 6 करोड़ रुपये में खरीदा था

आरसीबी ने रसिख सलाम को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में 6 करोड़ रुपये की मोटी रकम में खरीदा था. हालांकि, उस सीजन भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और यश दयाल जैसे अनुभवी गेंदबाजों की मौजूदगी के कारण उन्हें सिर्फ दो मुकाबले खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने एक विकेट लिया. वहीं, इस सीजन दयाल के बाहर होने के बाद बेंगलुरु टीम ने पहले अभिनंदन सिंह को मौका दिया, लेकिन जब वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे तो रसिख को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया. मिडिल ओवर्स में उनकी सटीक गेंदबाजी और विकेट निकाले की क्षमता ने उन्हें टीम का अहम सदस्य बना दिया है.

18 साल की उम्र में किया था IPL डेब्यू

रसिख सलाम ने 18 साल की उम्र में 2019 में आईपीएल में डेब्यू किया था और अब तक चार टीमों का हिस्सा बन चुके हैं. रसिख को पहली बार 2019 मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में शामिल किया था. हालांकि, एज फ्रॉड मामले में दोषी पाए जाने पर उन पर दो साल का बैन लगा दिया गया. इसी वजह से वह 2020 अंडर-19 वर्ल्ड कप भी नहीं खेल पाए. बैन के दौरान रसिख मुंबई के रिलायंस स्टेडियम में लगातार अभ्यास करते रहे.

विज्ञापन

बाद में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया, लेकिन स्ट्रेस फ्रैक्चर के चलते वह लंबे समय तक मैदान से दूर रहे. हालांकि, NCA में रिहैब के दौरान रसिख ने अपनी गेंदबाजी में काफी सुधार किया. उन्होंने स्विंग के साथ-साथ स्लोअर बॉल और यॉर्कर पर भी मेहनत की.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान टीम में मचा बवाल! PCB से क्यों नाराज हैं खिलाड़ी, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

दिल्ली कैपिटल्स के लिए शानदार प्रदर्शन

रिहैब के दौरान रसिख की मुलाकात ऋषभ पंत से हुई, जो उनकी गेंदबाजी से काफी प्रभावित हुए. बाद में पंत की सिफारिश पर दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2024 से पहले रसिख को अपनी टीम में शामिल किया. दिल्ली के लिए उन्होंने 8 मैचों में 9 विकेट लेकर प्रभावित किया, लेकिन मेगा ऑक्शन से पहले टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया और फिर वह RCB का हिस्सा बन गए. घरेलू क्रिकेट में भी रसिख ने बड़ा कदम उठाते हुए 2025-26 सीजन में जम्मू-कश्मीर छोड़कर बड़ौदा के लिए खेलना शुरू किया. उसी टीम में क्रुणाल पंड्या और जितेश शर्मा भी खेल रहे थे, जिससे उन्हें काफी सीखने का मौका मिला.

विज्ञापन

इरफान पठान ने पहचाना था टैलेंट

रसिख सलाम को जम्मू-कश्मीर क्रिकेट में लाने का श्रेय पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान को जाता है. इरफान ने ट्रायल्स के दौरान रसिख की सिर्फ दो गेंदें देखकर उनकी प्रतिभा पहचान ली थी. इसके बाद उन्होंने न सिर्फ रसिख को जम्मू-कश्मीर टीम तक पहुंचाया, बल्कि मुंबई इंडियंस के ट्रायल्स के लिए भी सिफारिश की. यही से रसिख सलाम के आईपीएल सफर की शुरुआत हुई और आज वह अपनी गेंदबाजी से चमक बिखेर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- रोहित-विराट नहीं, IPL के एक सीजन में बतौर कप्तान इस खिलाड़ी ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के, नाम जानकर चौंक जाएंगे आप!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola