James Anderson on Talk With Shubman Gill Dharamshala Test: इंग्लैंड के 41 वर्षीय स्टार तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने धर्मशाला टेस्ट में 700 विकेट पूरे करके इतिहास रचा था। वह दुनिया के पहले ऐसे तेज गेंदबाज बने थे जिन्होंने टेस्ट में 700 विकेटों का आंकड़ा छुआ था। मगर इस मैच में शुभमन गिल के साथ उनकी एक बातचीत हुई थी इसको लेकर भी काफी चर्चा हो रही थी। दरअसल शुभमन गिल शतक लगाकर बल्लेबाजी कर रहे थे और उसी वक्त एंडरसन ने उनके पास जाकर उनसे कुछ कहा था। फिर दो गेंद बाद ही एंडरसन ने उनका विकेट ले लिया था। हर कोई जानना चाहता था कि एंडरसन ने गिल से ऐसा क्या कहा?
इस मामले पर इंग्लैंड की बल्लेबाजी के दौरान जॉनी बेयरस्टो और शुभमन गिल के बीच भी बहस होती दिखी। इस मामले में सरफराज खान और ध्रुव जुरेल भी शामिल हो गए थे। बेयरस्टो ने शुभमन गिल को उसी मामले पर स्लेज करने की कोशिश की थी। अब एंडरसन ने मैच के कुछ दिन बाद ही बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस बात का राज खोला है कि उन्होंने गिल से क्या कहा था और दो गेंद बाद ही उन्हें गिल का विकेट मिल गया।
क्या बोले थे एंडरसन?
इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने बीबीसी टेलएंडर्स पोडकास्ट में शिरकत की और बताया,’मैंने उनसे (शुभमन गिल से) कुछ ऐसा कहा था कि क्या आप भारत के बाहर कुछ रन बना पाते हैं? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि यह आपका रिटायरमेंट का वक्त है। फिर दो गेंद के बाद ही मैंने उनको आउट कर दिया।’
तीन भारतीय खिलाड़ियों से हुई बेयरस्टो की बहस
इसी बात पर इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान जॉनी बेयरस्टो ने गिल से मजे लेने की कोशिश की थी। लेकिन गिल ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया था और कहा था कि वह 100 बना चुके थे क्या आप (बेयरस्टो) वहां तक पहुंच पाए। फिर ध्रुव जुरेल और सरफराज खान के भी कमेंट इस मामले में वायरल हुए थे। यह लड़ाई और मैदान पर हुई तनातनी काफी चर्चा में रही।
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: सरफराज खान ने नहीं करवाई गिल-बेयरस्टो की लड़ाई, सच्चाई सामने आई
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: ‘थोड़े रन क्या मार लिए…;’ सरफराज खान ने बेयरस्टो की निकाली हेकड़ी, गिल और जुरेल ने भी सुनाया
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
3 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
4 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
4 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
5 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines