James Anderson Ambati Rayudu Viral Post: इंग्लैंड के स्टार गेंदबाज जेम्स एंडरसन टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं। एंडरसन ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए मुकाबले में आखिरी मैच खेला। एंडरसन के आखिरी मैच के बाद एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें अंबाती रायडू उन्हें शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं। रायडू के इस पोस्ट पर एंडरसन ने भी एक जवाब दिया। जिसे ट्रोलिंग माना जा रहा है। क्रिकेट फैंस के बीच तेजी से पॉपुलर हो चुके इस वायरल पोस्ट का आखिर क्या सच है, आइए जानते हैं।
पहले जानते हैं वायरल पोस्ट में क्या है?
दरअसल, जेम्स एंडरसन की लॉर्ड्स में खींची तस्वीर पोस्ट कर कहा जा रहा है कि अंबाती रायडू ने एंडरसन के लिए लिखा था- हैप्पी रिटायरमेंट लीजेंड जिम्मी। इसके जवाब में एंडरसन ने भी लिखा- धन्यवाद, लेकिन आप कौन हैं? फैंस का कहना है कि एंडरसन अंबाती रायडू को नहीं जानते। इसे रायडू के खिलाफ ट्रोलिंग से भी जोड़ा जा रहा है। हालांकि ना तो रायडू और ना ही एंडरसन के एक्स या इंस्टाग्राम पर ऐसा कोई पोस्ट देखने को मिला। यानी ये पोस्ट फेक है। कई पोस्ट में ये भी दावा किया जा रहा है कि ट्रोल होने के बाद रायडू ने ये कमेंट डिलीट कर दिया था। फिलहाल ये कमेंट किसी भी यूजर को नहीं दिख रहा है और वे इसे लगातार सर्च कर रहे हैं।
फेक बताया जा रहा है दावा
दूसरी ओर कई यूजर्स ने इसे फेक बताते हुए कहा है कि ये पूरी तरह से नकली है। उनका कहना है कि अगर एंडरसन ने कमेंट किया भी होता और यहां तक कि वे रायडू को नहीं जानते थे, तो भी वे ये तो नहीं पूछेंगे कि आप कौन हो। एक आम इंसान के लिए भी वे जवाब देते हुए ऐसा नहीं कहेंगे। दूसरा रायडू का अकाउंट वेरिफाइड है और उन्हें कई क्रिकेटर फॉलो करते हैं। उनके अकाउंट पर क्रिकेटर्स के साथ फोटोज हैं। ऐसे में एंडरसन ऐसा पूछने की भूल कभी नहीं करेंगे।
कई बार आमने-सामने वनडे खेल चुके हैं रायडू-एंडरसन
ये दावा इसलिए भी खारिज हो जाता है क्योंकि अंबाती रायडू और जेम्स एंडरसन कई बार एक ही मैदान पर आमने-सामने आ चुके हैं। अगस्त 2014 में भारत के इंग्लैंड दौरे पर रायडू ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा वनडे खेला था। जिसमें उन्होंने नाबाद 64 रन जड़कर टीम इंडिया को जीत दिलाई थी। एंडरसन ने इस मैच में 7 ओवर किए थे। जिसमें बिना विकेट लिए 29 रन दिए। रायडू ने इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टेयर कुक का विकेट चटकाया था। इतना ही नहीं पांचवें वनडे में भी रायडू ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 53 रन जड़े थे। ऐसे में ये कैसे संभव है कि एंडरसन रायडू को न जानते हों।
ये भी पढ़ें: Asia Cup 2024: इस दिन खेला जाएगा भारत और पकिस्तान के बीच मुकाबला, यहां देखें शेड्यूल और टीम
ये भी पढ़ें:- अमित मिश्रा ने विराट कोहली से बंद कर दी थी बातचीत, रोहित शर्मा के लिए कही दिल जीतने वाली बात
ये भी पढ़ें:- Video: श्रीलंका दौरे पर कौन ले सकता है रोहित शर्मा की जगह, सामने आए ये 5 बड़े नाम
ये भी पढ़ें: श्रीलंका दौरे पर बुमराह की जगह इन तीन गेंदबाजों को मिल सकता है मौका, एक तो है गौतम गंभीर का चहेता
संबंधित खबरें
तीसरे T20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं तिलक वर्मा
46 mins agoअभिषेक बने एक साल में 1000 से ज्यादा T20I रन बनाने वाले पहले भारतीय ओपनर
58 mins agoT20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टॉप 5 टीमें, भारत नंबर-1
1 hr agoदेवदत्त पडिक्कल ने कराई इंडिया ए टीम की वापसी, सुदर्शन का भी मिला साथ
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के फेल होने के बाद भड़के पूर्व भारतीय क्रिकेटर मुरली कार्तिक
1 hr agoतीसरे T20I में भारत की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये खिलाड़ी
2 hrs agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, तीसरा T20I भी नहीं खेलेंगे ईशान किशन
3 hrs ago2 पारी, 4 रन... न्यूजीलैंड A के खिलाफ फ्लॉप हुए केएल राहुल
3 hrs agoक्या धोनी खेलेंगे IPL 2027? CSK दिग्गज ने खुद दिया फ्यूचर पर जवाब
4 hrs agoटीम इंडिया के खिलाफ लगातार दो हार के बाद न्यूजीलैंड ने बदला स्क्वाड
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines