Jake Paul beats Mike Tyson: यूट्यूबर से बॉक्सर बने जैक पॉल ने शनिवार को टेक्सास में हुए ऐतिहासिक मैच में दिग्गज माइक टायसन को मात दी। पॉल ने दिग्गज मुक्केबाज से पहले 2 राउंड हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए मैच को अपने नाम किया। पॉल ने इस मैच को 80-72, 79-73 और 79-73 से जीता। इस मैच में पॉल ने करोड़ों की कीमत वाली हीरों से जड़ी ड्रेस पहनी थी, जिसमें 380 कैरेट के डायमंड का इस्तेमाल हुआ। टायसन 19 साल के लंबे अंतराल के बाद रिंग में वापसी कर रहे थे, जबकि मैच से पहले पॉल का रिकॉर्ड 10-1 का था। इस साल जून में दोनों खिलाड़ियों के बीच मुकाबला होने वाला था, लेकिन टायसन के बीमार होने की वजह से इसे स्थगित करना पड़ा।
यह भी पढ़ें: चारों खाने चित हुए दिग्गज बॉक्सर माइक टायसन, हाईवोल्टेज मैच में जैक पॉल ने दर्ज की जीत
इंस्टाग्राम पर पॉल ने अपने हीरे जड़े बॉक्सिंग शूज और शॉर्ट्स को दिखाते हुए एक वीडियो शेयर किया। इस आउटफिट में 380 कैरेट के असली हीरे लगे हैं और इसमें मशहूर स्ट्रीट आर्टिस्ट एलेक मोनोपोली द्वारा पेंट किया गया एक कस्टम पीस भी शामिल है, जो बोर्ड गेम कैरेक्टर ‘मिस्टर मोनोपोली’ को अपने काम में शामिल करने के लिए मशहूर हैं। पॉल ने क्लिप के कैप्शन में लिखा, “अब तक का सबसे महंगा बॉक्सिंग आउटफिट। 380 कैरेट। @alecmonopoly द्वारा पेंट किया गया।’
बता दें कि इस सप्ताह की शुरुआत में पॉल ने एक पॉडकास्ट में इस बात का खुलासा किया था कि वह टायसन के खिलाफ अपनी खास ड्रेस के साथ पूरी तरह से तैयार हैं। यहां उन्होंने कहा था कि फाइट के लिए उनकी जो ड्रेस है, वो बॉक्सिंग के इतिहास की सबसे महंगी ड्रेस है, जिसकी कीमत एक मिलियन डॉलर यानी लगभग साढ़े आठ करोड़ रूपये है।
बता दें कि 58 साल के टायसन ने लगभग दो दशकों बाद पहली बार रिंग में वापस की। दूसरी ओर पॉल ने 2020 में अपने मुक्केबाजी करियर की शुरुआत छह लगातार जीत के साथ की। पॉल को एकमात्र हार फरवरी 2023 में टॉमी फ्यूरी के खिलाफ मिली थी, लेकिन उसके बाद से उन्होंने लगातार चार मैच अपने नाम किए।
यह भी पढ़ें: कौन हैं जैक पॉल? जिन्होंने दिग्गज माइक टायसन को रिंग में चटाई धूल
संबंधित खबरें
2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
19 mins agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
1 hr agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
1 hr agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
2 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
2 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines