कौन हैं जैक पॉल? जिन्होंने दिग्गज माइक टायसन को रिंग में चटाई धूल
Jack Paul vs Mike Tyson: जैक पॉल और माइक टायसन के बीच 16 नवंबर को धांसू मुकाबला खेला गया। इस मैच में टायसन को करारी हार का सामना करना पड़ा।
Edited By Alsaba Zaya

Edited By Alsaba Zaya

Jack Paul vs Mike Tyson: अमेरिका के दिग्गज बॉक्सर खिलाड़ी माइक टायसन को 28 साल के जैक पॉल से 16 नवंबर को खेले गए मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। मुकाबला टेक्सास के एटी एंड स्टेडियम में खेला गया था। मुकाबला 8 राउंड तक चला लेकिन 58 साल के टायसन को इस मैच में शिकस्त का सामना करना पड़ा। टायसन ने इस मैच में आक्रामक शुरुआत की थी। लेकिन जैक ने धैर्य के साथ खेलना जारी रखा और मुकाबला जीत लिया। ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं जैक पॉल, जिन्होंने दिग्गज खिलाड़ी टायसन को रिंग में धूल चटाकर नया कीर्तिमान रच दिया।
जैक पॉल का जन्म 17 जनवरी साल 1997 को हुआ था। उन्होंने पहले यूट्यूब पर एक्टर के तौर पर काम किया। साल 2013 में उन्होंने वाइन पर वीडियो बनाकर अपने करियर की शुरुआत की। मई 2014 में उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया। वह 2017, 2018, 2021 और 2023 में सबसे अधिक कमाई करने वाले अमेरिकी यूट्यूबर भी बने।
साल 2018 में उन्होंने बॉक्सिंग की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने पहला मैच डेजी ओलाटुनजी के खिलाफ खेला। उन्होंने ये मैच जीता और पूरी दुनिया को बता दिया कि वह अब बॉक्सिंग की दुनिया में कुछ बड़ा करने वाले हैं।
इसके अलावा साल 2020 में उन्होंने अंग्रेजी YouTuber AnEsonGib के खिलाफ अपना पेशेवर डेब्यू किया। अब उन्होंने 58 साल के दिग्गज माइक टायसन को हराकर नया इतिहास रच दिया है।
Jake Paul praises Mike Tyson: “He’s the GOAT” #PaulTyson pic.twitter.com/AhEBA5Ojoj
— Netflix (@netflix) November 16, 2024
जैक और टायसन के बीच खेले गए मुकाबले में पहले राउंड में टायसन ने अपना दबदबा बनाया। लेकिन दूसरे राउंड में जैक ने वापसी की। उन्होंने इस दौरान टायसन के थकने के बाद पंच बरसाए और दूसरी राउंड में पूरी तरह एग्रेसिव रहे। उन्होंने टायसन पर बाएं हुक की हैट्रिक भी लगाई। दोनों के बीच जबरदस्त टक्कर देखी गई। एक जज ने दोनों खिलाड़ी को 80-72 अंक दिए, जबकि दो जज ने 79-73 अंक दिए।
दिग्गज को हराने के बाद जैक पॉल ने कहा कि ये मुकाबला काफी मुश्किल भरा था। उन्होंने जैसा सोचा था बिल्कुल वैसे ही टक्कर देखने को मिली। उन्होंने टायसन को इस खेल का लीजेंड भी बताया।
रिपोर्ट के अनुसार जेक को इस मुकाबले के लिए 337 करोड़ रुपये मिलेंगे। जबकि टायसन को हार के बावजूद 168 करोड़ रुपये मिलने वाले हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: