हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'भारत को भारत में...', सीरीज जीतने के बाद ये क्या बोल गया कीवी खिलाड़ी?

India vs New Zealand: सीरीज जीतने के बाद न्यूजीलैंड के धाकड़ गेंदबाज टिम साउथी ने बड़ा बयान दिया है। उनका बयान चर्चा में है।

विज्ञापन

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 3 टेस्ट मैच की सीरीज में कीवी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। न्यूजीलैंड पिछले 12 सालों में पहली टीम बनी, जिसने घरेलू सरजमीं पर भारत को सीरीज हराई है। भारतीय सरजमीं पर भारत को टेस्ट सीरीज हराना काफी मुश्किल माना जाता है। लेकिन न्यूजीलैंड ने ये कारनामा कर सुर्खियां बिखेर ली। हालांकि सीरीज जीतने के बाद न्यूजीलैंड के सीनियर खिलाड़ी टिम साउथी ने बड़ा बयान दिया है।

टिम साउथी का बड़ा बयान

टिम साउथी मौजूदा न्यूजीलैंड टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाज हैं। उन्होंने इशारों ही इशारों में भारत में भारत को हराना आसान बताया है। तेज गेंदबाज ने क्रिकबज से बात करते हुए कहा कि यह अच्छा है कि हम उस टीम में शामिल हैं जिसने उस क्रम को तोड़ा है। मुझे लगता है कि इससे दुनिया भर की अन्य टीमों को पता चलता है कि भारत को भारत में हराना संभव है।

इसके अलावा उन्होंने अपने इंटरव्यू में उस पल को भी याद किया, जब उन्होंने पहली बार टेस्ट सीरीज खेलने के लिए भारत कौ दौरा किया था। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि जब भी आप भारत आते हैं, तो आप सुपरस्टार टीम के खिलाफ खेलने के लिए उतरते हैं। मुझे लगता है कि आप 2010 की टीम को देखें तब तेंदुलकर, सहवाग, गंभीर, द्रविड़, लक्ष्मण, धोनी जैसे स्टार खिलाड़ी थे। एक युवा लड़के के रूप में, यहां आकर उन लोगों के खिलाफ खेलना एक सपने के सच होने जैसा था।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- शौक की वजह से मैथ्यू हेडन की चली जाती जान, 3 घंटे तक गहरे पानी में पड़ा था तैरना

साउथी ने कमाल का किया प्रदर्शन

भारत के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में टिम साउथी गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी में भी अपना योगदान देते हुए नजर आए हैं। उन्होंने बेंगलुरु में खेले गए पहले टेस्ट मैच में अपने बल्ले से अर्धशतकीय पारी खेली थी। उन्होंने 65 रन बनाने के अलावा 2 विकेट झटके थे, जबकि दूसरे मैच में उन्हें 1 ही सफलता मिली। लेकिन उन्होंने दोनों ही मैच में रोहित शर्मा को आउट कर भारत को बड़ा झटका दिया था। सीरीज का आखिरी मैच 1 नवंबर से मुंबई में खेला जाएगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- VIDEO: क्या बदल जाएगा Mumbai Indians का कप्तान? रिटेंशन लिस्ट पर बड़ा अपडेट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola